जेल में रात भर सोयीं नहीं नूपुर तलवार, तबियत बिगड़ी

शाम चार बजे जब नूपुर तलवार व राजेश तलवार को जेल भेजा गया और मेडिकल करवाया गया, तब उनकी तबियत ठीक थी। रात को जेल से दिया गया खाना भी स्वीकार कर लिया, लेकिन खाया बहुत कम। रात भर दोनों अपने-अपने बैरक में सो नहीं पाये। नूपुर तलवार रात भर रोती रहीं। वो अपने साथ तीन उपन्यास लेकर आयी थीं, लेकिन पढ़ी नहीं। बार-बार उठकर बैठ जाते और रोने लगते। जेल सुप्रीमटेंडेंट के अनुसार सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई।
आज कोर्ट दोनों की सजा मुकर्रर करेगी, जिसके लिये दोनों को फिर से कोर्ट ले जाया जायेगा। दोपहर दो बजे सीबीआई कोर्ट दोनों को सजा सुनायेगी। उधर राजेश तलवार ने कहा है कि वो सीबीआई की अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इसके लिये तलवार दंपत्ति के वकील ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। यानी अगर हाईकोर्ट में मामला गया, तो बहुत जल्द दोनों को जमानत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications