शैतान हैं राजेश-नुपुर.. जिन्होंने अपनी ही बेटी को मार डाला : न्यायाधीश
न्यायाधीश श्याम लाल ने अपने फैसले में आगे कहा, "उन्होंने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी, जिसने मुश्किल से अपने जीवन के 14 बसंत देखे थे। उन्होंने अपने नौकर की भी हत्या की तथा एक चिकित्सक के रूप में ली गई शपथ 'तुम हत्या नहीं करोगे' की भी परवाह नहीं की।" न्यायालय ने अपने फैसले में पवित्र ग्रंथ कुरान को भी उद्धृत किया, "खुदा ने जिस पवित्र जीवन को गढ़ा है, उसे समाप्त मत करो।"
फैसले के तुरंत बाद तलवार दंपति ने एक वक्तव्य में कहा कि "वे बहुत निराश हैं। उन्होंने कहा, "हम ऐसे गुनाह के लिए दोषी करार दिए जाने पर बेहद निराश, आहत और दुखी हैं, जो हमने किया ही नहीं। हम हारे नहीं हैं और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"
राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार ने कहा, "मैं और मेरा परिवार सीबीआई की अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। हमारे विचार से यह न्याय का गला घोंटने के समान है। दिनेश ने कहा है कि वह हाईकोर्ट जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications