मुंबई: आरे इलाके में पेड़ों की कटाई के बाद विरोध प्रदर्शन, धारा 144 लागू

मुंबई। मुंबई के आरे जंगल में में मेट्रो-रेल परियोजना स्थल के पास के क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेड़ों की कटाई के खिलाफ कल रात यहां विरोध प्रदर्शन हुए थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस पीआरओ ने दी है।

Aare

बता दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। जिसके कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गए हैं।

सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो भी वायरल हो गया, लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। अब इसे लेकर शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भी बेजेपी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

आदित्य ठाकरे ने कहा, 'जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है। मुबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।'

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के आरे क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनाई जाएगी। इसके लिए आरे के जंगलों के 2,600 पेड़ काटे जाने है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई का मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोग विरोध कर रहे हैं। लता मंगेशकर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियों ने पेड़ काटने का विरोध किया है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरे के समर्थक इकट्ठे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+