क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली: आप का दावा, MCD उपचुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

By नोएडा/ दिल्ली डेस्क
Google Oneindia News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की ओर से किए गए एमसीडी उप चुनावों के फैसले का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा शासित एमसीडी के भ्रष्टाचार और दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप चुनाव के लिए पोस्टर लॉन्च किया और बीजेपी एमसीडी छोड़ो का नारा दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए आज दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। जब चुनाव आयोग ने 5 सीटों पर उप-चुनाव कराने का ऐलान किया है उसी वक्त भाजपा ने 'आप' के पार्षदों को निलंबित कर दिया। चुनाव आयोग ने 28 तारीख को उप चुनाव कराने का निर्णय लिया है। दिल्ली की जनता भाजपा को एमसीडी से उखाड़ फेंकने के लिए बेकरार है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आने वाले उप चुनावों में जमानत जप्त हो जाएगी।

aap

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि लोकतंत्र के लिए आज बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। एक तरफ चुनाव आयोग ने दिल्ली की 5 सीटों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तिथि घोषित की है। लगभग उसी समय जब हमारे पार्षद उत्तरी एमसीडी के अंदर भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछ रहे थे कि पिछले 15 सालों में आपने एमसीडी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। आपने पिछले 15 सालों में एमसीडी को पूरा बर्बाद कर दिया है इसका जवाब दीजिए। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इसका जवाब नहीं सूझा तो हमारे सभी पार्षदों को निलंबित कर दिया। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति नहीं हो सकती है। लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सिर्फ इसलिए निलंबित कर दिया जाता है क्योंकि वह जनता से जुड़े हुए प्रश्न पूछते हैं? वह पूछते हैं कि दिल्ली के अंदर कूड़ा इतना क्यों है? दिल्ली के अंदर एक भी गली साफ क्यों नहीं है? इसके ऊपर बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी के पार्षदों को निलंबित कर देते हैं?

दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि अगर आपको लगता है कि आपके इस निलंबन से हम डर जाएंगे, तो आप गलतफहमी में हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की जनता और उनके मुद्दों पर लड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। चुनाव आयोग ने उप चुनाव कराने का निर्णय लिया है, आने वाली 28 तारीख को चुनाव है। दिल्ली की जनता चुनाव आयोग का धन्यवाद प्रकट करती है और इस फैसले का स्वागत करती है। पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली वालों की जिंदगी को बर्बाद किया है। भारतीय जनता पार्टी को एमसीडी से उखाड़ फेंकने के लिए दिल्ली की जनता बेकरार है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह चुनाव दो मुद्दों पर लड़ा जाएगा। दिल्ली भारत की राजधानी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रहते हैं। पूरी दुनिया के जितने भी राजदूत हैं वह भी यहां रहते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आते तो वह भी दिल्ली में ही आते। अमेरिका के राष्ट्रपति अगर आएंगे तो वो दिल्ली में आएंगे। पूरी दुनिया के प्रतिनिधि दिल्ली के अंदर आते हैं। जब वह दिल्ली आते हैं तो हर गली के अंदर कूड़ा मिलता है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली वालों का सर शर्मसार किया है। ऐसे में पहला चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जो दिल्ली को पूरी तरह से कूड़ा-कूड़ा किया है उस मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

दुर्गेश पाठक ने फोटो दिखाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेष गुप्ता के घर के पास का यह हाल आप देख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी, जब अपने प्रदेश अध्यक्ष के घर की एक गली साफ नहीं कर सकती तो पूरी दिल्ली का कूड़ा क्या साफ करेगी। इससे ज्यादा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले पूरे देश के 48 शहरों का सर्वे कराया था कि इन शहरों में से कौन से शहर कितने साफ-सुथरे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि दिल्ली का 48 शहरों में 47 वां नंबर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी के माध्यम से पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। पूरी दिल्ली को गंदा गंदा कर दिया है। ऐसे में उप चुनाव का पहला मुद्दा दिल्ली की सफाई व्यवस्था होगी। उप चुनाव का दूसरा मुद्दा भारतीय जनता पार्टी का भ्रष्टाचार होगा। भाजपा के नेताओं ने पिछले 15 सालों में एमसीडी को खोखला कर दिया है। एमसीडी को खा लिया है। भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उप चुनाव होगा। हमने समय-समय पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी को किस तरह से लूटा है। हमने उनके भ्रष्टाचार को दस्तावेजों के माध्यम से जनता के बीच में रखा है। आपने देखा कि भाजपा ने कैसे ढाई हजार करोड़ का घोटाला किया। भाजा के नेता किस तरह से कर्मचारियों के वेतन के पैसे खा गए, डेंगू की दवाई में 100 करोड का घोटाला किया, हाउस टैक्स में लगभग 1400 करोड़ का घोटाला किया, दिल्ली सरकार गाय माता के चारे के लिए जो पैसा देती है उसके 18 करोड़ रुपये भी भारतीय जनता पार्टी के नेता खा गए। कूड़े के तीन जो पहाड़ इन्होंने बनाए हैं उनकी सफाई के नाम पर बड़ी-बड़ी मशीनें लगाने के लिए 180 करोड रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

इसके अलावा एक भ्रष्टाचार के बारे में दिल्ली के हर व्यक्ति को पता है। पूरे जीवन का पैसा इकट्ठा करके मेरे जैसा युवा एक घर बनाना चाहता है तो भारतीय जनता पार्टी का पार्षद घर पर आकर उस लेंटर का पैसा लेता है। आपने देखा होगा किस तरह कुछ दिन पहले ही वसंत कुंज के भारतीय जनता पार्टी के पार्षद को 10 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। यह भारतीय जनता पार्टी का चरित्र है। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली को कूड़ा कूड़ा कर दिया है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। हम इस उपचुनाव का स्वागत करते हैं। अपने घरों से बाहर निकलते वक्त गंदगी की वजह से दिल्ली की जनता शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। उनकी गली, चौराहा, अगल-बगल का सारा क्षेत्र गंदा होता है, उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आने वाले चुनावों में जमानत जप्त हो जाएगी। भाजपा के एक-एक नेता की जमानत जप्त कर उन्हें वापस भेजेगी।

इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: 40 दिन से डटे किसानों को बागपत पुलिस ने खदेड़ा, दिल्ली हिंसा के बाद की कार्रवाईइसे भी पढ़ें- Farmers Protest: 40 दिन से डटे किसानों को बागपत पुलिस ने खदेड़ा, दिल्ली हिंसा के बाद की कार्रवाई

Comments
English summary
AAP welcomes EC decision to hold MCD election in Delhi.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X