बदहाल रोड पर AAP का म्यूजिकल प्रोटेस्ट हुआ वायरल, BJP ने भी शेयर कर दिया वीडियो, हुई किरकिरी

कोरबा, 04 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़कों की बदहाली के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को म्‍युजिकल प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लोगों से चुने हुए प्रतिनिधियों की पसंद को लेकर सवाल किया। इस वीडियो को भाजपा ने शेयर किया तो उसकी जमकर किरकिरी हो गई।

korba

भाजपा ने शेयर करते हुए लिखा ये वायरल वीडियो कोरबा का है जहां के लोग सड़कों के बदतर हालात से त्रस्त अब उन्हीं सड़कों पर उतर कर उस घड़ी को कोस रहे हैं जब उन्होंने वहां कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चुनी थी। कमोवेश पूरे छत्तीसगढ़ की सड़कों के यही हालात हैं। शर्म करो भूपेश सरकार।

वहीं इस प्रर्दशन के दो दिन बाद अब आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा- विधानसभा में 15 विधायक होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के नेता विशाल केलकर के प्रदर्शन का सहारा लेना यह साबित करता है कि AAP ही प्रदेश में सशक्त विपक्ष के तौर पर है।

बता दें कोरबा में इस प्रदर्शन के बाद आप नेता विशाल केलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था- जिले में सड़कों का बुरा हाल है। हमें लगता है कि इसके लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं इसलिए हम लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं कि वे अपने वोट पैसे और मुफ्त के लिए न बेचें।

https://hindi.oneindia.com/photos/read-all-big-news-of-day-oi65787.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+