नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के लिए चक्रव्यूह की रचना करनी शुरु कर दी है। पार्टी के संजोयक अरविंद केजरीवाल ने मोदी और सोनिया को लोकसभा चुनाव में घेरने के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने की रणनीति शुरु कर दी है। अपनी इसी रणनीति के तहत 'आप' ने सोनिया गांधी के खिलाफ शाजिया इल्मी और नरेन्द्र मोदी के खिलाफ गोपाल कृष्ण गांधी को चुनाव मैदान में उतारने की योजना तैयार की है। पार्टी सोनिया और मोदी के खिलाफ ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है जिसकी छवि साफ-सुथरी हो और लोगों में उसकी पहचान हो।
आप का मानना है कि मोदी के खिलाफ मैदान में उतरने वाले गोपाल कृष्ण गांधी पार्टी को उनके गांधी उपनाम का फायदा तो मिलेगा ही साथ ही मोदी के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में कयास डोरों पर है कि गोपाल गांधी मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है। वहीं पार्टी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ पत्रकार से नेता बनीं शाजिया इल्मी को उतारने का फैसला कर सकती हैं। हलांकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान शाजिया इल्मी आरके पुरम सीट से हार चुकीं है। लोकसभा चुनाव के लिए आ प नेताओं ने गोपाल कृष्ण गांधी से बात की है। हलांकि गांधी चुनाव लड़ने और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात से इनकार कर चुके हैं।
मोदी से टकराएंगे गांधी
69 साल के गोपाल कृष्ण गांधी महात्मा गांदी के पौत्र है। पिछले कई सालों से चेन्नई में रहने वाले गांधी शिमला स्थित एक शिक्षण संस्थान की गवर्निंग बॉडी में शामिल हैं। वो 2004-2009 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
गांधी सरनेम का मिलेगा फायदा
आप का मानना है कि मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर गोपाल कृष्ण गांधी को अपने गांधी उपनाम का फायदा मिल सकता हैं।
सोनिया के खिलाफ इल्मी
पत्रकार से नेता बनीं शाजिया इल्मी सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। उनकी दमदार शख्सियत को देखते हुए पार्टी को लगता है कि वो सोनिया को कड़ी टक्कर दे सकती है।
शाजिया करेंगी सोनिया से मुकाबला
आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता शाजिया इल्मी दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 300 वोटों से चुनाव हार गई थीं। शाजिया सोनिया गांधी के खिलाफ राय बरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
कुमार हिलाएंगे राहुल का 'विश्वास'
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications