जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का खाता, डोडा में BJP को दी पटखनी
Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। JKNC और कांग्रेस गठबंधन लीड कर रही है। इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने एंट्री मारी ली है। डोडा विधानसभा से AAP के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने क़रीब 4000 से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की है। आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को हराया।
डोडा विधानसभा से AAP प्रत्याशी मेहराज मलिक District Development Councillor हैं। वे जम्मू-कश्मीर में आप के पहले चुने हुए प्रतिनिधि हैं। इस सीट से कांग्रेस ने शेख रियाज को मैदान में उतारा है।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आप ने लिखा- डोडा विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक के जीत दर्ज़ करने पर देशभर में फैले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ढेरों बधाई ।
डोडा में चुनाव परिणाम के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आप के नवनिर्वाचित विधायक मेहराज मलिक एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने जनता का धन्यवाद किया। बता दें कि अनुच्छेद- 370 खत्म किए जाने और लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को अलग करने के बाद यह पहला चुनाव है। जम्मू-कश्मीर अभी केंद्र प्रशासित राज्य है। अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पूर्ण राज्य का दर्जा भी खत्म कर दिया गया था। उपराज्यपाल लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक हेड हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव में BJP ने डोडा से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर 2002 और 2008 में कांग्रेस ने अपना परचम लहराया। लेकिन 2014 में डोडा के मतदाताओं ने अपना मिजाज बदला और बीजेपी के शक्ति परिहर यहां से जीत गए।












Click it and Unblock the Notifications