'क्या मोदी जी सिर्फ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाहवाही लूटते रहेंगे'? Balasore हादसे पर संजय सिंह का सवाल

बालासोर हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा।

 sanjay singh on train accident

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस घटना में 261 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हादसे को लेकर अब विपक्षी दल मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

मामले में AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुत पीड़ादायक घटना है, काफी संख्या में लोगों की जान गई है। भगवान से प्रार्थना है कि चरणों में उनको जगह दें। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मोदी जी की सरकार, केवल वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर वाह वाही लूटती रहेगी? रेलवे के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा का क्या? इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

सीएम केजरीवाल ने भी इस घटना पर दुख जताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि ओडिशा में हुआ ये दर्दनाक रेल हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं व्यथित कर देने वाला है। इस दुखद हादसे में जिन्होंने अपनों को खो दिया उन सभी परिवारों के प्रति में मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। साथ ही उनके परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत और साहस दें।

संदीप पाठक ने भी उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर AAP के राज्यसभा सांसद संदीप पाटक ने ट्वीट कर लिखा कि ओडिशा में हुआ रेल हादसा दिल दहलाने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं रेलवे स्थाई कमिटी मेम्बर हूं। इसकी पिछली मीटिंग में सारी दिखावटी बातें बताई गईं। मैंने मीटिंग में कहा था कि सबसे पहले सेफ्टी से जुड़े हुए काम पूरे करवाइए।

उन्होंने आगे लिखा कि मैंने कहा था कि Anti-collision, Anti-derailment यंत्र (टक्कर विरोधी सिस्टम) अभी तक सभी ट्रेनों में नहीं है, पहले ट्रेन सुरक्षा के सभी यंत्र लगाइए। बिना सुरक्षा यंत्र के रेलवे भगवान भरोसे चल रही है। इस तरीके से सिर्फ पीआर और दिखावे से देश बर्बाद हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+