पीएम मोदी पर संजय सिंह का हमला बोले- मणिपुर जल रहा, वो रैली कर रहे
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मणिपुर के हालात को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 5 महीनों से मणिपुर जल रहा है, लेकिन मोदी चुनावी रैली कर रहे हैं।
संजय सिंह ने एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, पिछले 5 महीनों से मणिपुर जल रहा है। मैंने मुद्दा उठाया तो सस्पेंड कर दिया गया। महिलाओं के साथ गैंग रेप, लोगों की हत्या, घरों दुकानों, धार्मिक स्थलों की आगजनी हो रही है।

संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर अशांत राज्य घोषित हो गया है। मणिपुर जल रहा है, मोदी चुनावी रैली कर रहा है। बता दें कि मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा की खबरें सामने आ रही है। जुलाई माह में मैतेई समुदाय का छात्र लापता हो गया था, जिसके बाद उसके शव की तस्वीर सामने आई और हिंसा भड़क गई।
बता दें कि बुधवार को राजधानी इंफाल सहित कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक वारदात सामने आई। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल थे। मणिपुर में भड़की इस हिंसा में 50 लोग घायल हुए हैं, इसमे अधिकतर स्कूल के छात्र हैं।
इससे पहले बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने भाजपा कार्यालय में आग लगा दी थी। इंफाल में भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के घर पर भी हमला हुआ था। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने एन बीरेन सिंह का पुतला फूंका था।
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, नकली बम फेंके, पैलेट गन चलाई। जानकारी के अनुसार इंफाल के सिंग जामेई इलाके में 20 साल के एस उत्तम घायल हो गया था।
बता दें कि मणिपुर में हिंसा को देखते हुए यहां पर छह महीने के लिए अफ्सपा को बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद यहां विवाद और बढ़ गया है और इसकी वजह से हिंसा भी कई जगह हुई है। 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी करके 19 थानों को अफ्सपा से दूर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications