आंखों की किस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे Raghav Chadha? सर्जरी से लिए जाएंगे ब्रिटेन
AAP MP Raghav Chadha Surgery: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों सक्रिय राजनीति से थोड़ा दूर चल रहे हैं। वजह एक गंभीर बीमारी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चड्ढा अपनी बीमारी के इलाज के लिए जल्द ब्रिटेन जाने वाले हैं। आप सांसद आंखों से जुड़ी बीमारी से परेशान हैं, जिसकी सर्जरी के लिए विदेश जाएंगे।
राघव चड्ढा को आंखों से जुड़ी रेटिना डिटेचमेंट (Retinal Detachment) बीमारी हैं, जिससे ग्रसित मरीज की रौशनी तक को खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे में जानिए क्या है ये खतरनाक बीमारी?

राघव चड्ढा को आंखों से जुड़ी रेटिनल डिटैचमेंट नाम की गंभीर बीमार है, जिसके लिए उनको विट्रोक्टोमी सर्जरी (vitrectomy surgery) करानी है, जिसके लिए वो जल्द ब्रिटेन के लिए रवाना होंगे।
इस रोग से रौशनी जाने का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बीमारी से ग्रसित लोगों को इससे छुटकारा पाने के लिए जल्द से जल्द सर्जरी करानी होती है। अगर ऐसा नहीं किया तो आंखों की रौशनी के जाने का खतरा बना रहता है।
रेटिना डिटेचमेंट आंखों की घातत बीमारी है। इसमें रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और इससे आंखों की रोशनी खोने का डर होता है। इसे रोकने के लिए तुरंत सर्जरी की जरूरत होती है। यही वजह से राघव ब्रिटेन के आई स्पेशलिस्ट की निगरानी में अपनी आंखों की सर्जरी कराएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल आप सांसद राघव की आंख की हालत स्थिर है और रौशनी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं।
क्या है रेटिना डिटेचमेंट?
दरअसल, इस बीमारी में आंख के पीछे मौजूद ऊतक अपनी सामान्य स्थिति से काफी अलग हो जाता है। जिसके कारण हमारे रेटिना में खून का संचार काफी कम होने लगता है। इस बीमारी की शुरुआत में आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है और आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है।












Click it and Unblock the Notifications