पीएम मोदी के मजाक उड़ाए जाने से दुखी आप सांसद ने लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
संसद की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में सांसद भगवंत मान के शराब पीने की ओर इशारा करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। जिससे वो दुखी नजर आए।
नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए इस पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने पीएम से इस पर सवाल पूछे जाने की इजाजत स्पीकर से मांगी है। सवाल पूछे जाने की इजाजत ना दिए जाने पर उन्होंने पीएम के बयान को संसद की कार्यवाही से निकलवा देने की अपील स्पीकर से की है।

आप सांसद मान ने ये भी कहा कि कमेंट कार्यवाही से नहीं हटाया जाता है तो इस मामले को संसद की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया जाए। वो समिति के सामने अपनी बात रखेंगे। मान का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी बेहद अपमानित करने वाली है। आपको बता दें कि संसद की कार्यवाही के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में सांसद भगवंत मान के शराब पीने की ओर इशारा करते हुए उनका मजाक उड़ाया था।
पीएम ने संसद में अपने भाषण में श्लोक का जिक्र करते हुए कहा था कि चार्वाक कहते थे - यावज्जीवेत्सुखं जीवेत् ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत्, भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः। जब तक जियो, मौज करो, चिंता किस बात की कर्ज करो और घी पियो।' पीएम ने आगे कहा कि ' उस जमाने में संस्कार थे, इसलिए घी कहा, भाई भगवंत मान घी नहीं और कुछ पीने का कहते।' पीएम मोदी के इतना कहते ही मान अपनी सीट से उठ खड़े हुए और कुछ कहने लगे। हालांकि किसी और की ओर से यह जाने पर कि वे बैठ, जाएं, मान बैठ गए। इसके बाद पीएम ने कहा कि लेकिन उस समय ऋषियों ने वहां संस्कार थे, तो उन्होंने घी पीने की बात कही थी, शायद का आज का जमाना होता तो कुछ और पीने की चर्चा करते।' आपको बता दें कि मान के बारे में शराब पीकर संसद में आने और चुनाव प्रचार में पी कर लड़खड़ाने की खबरें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications