धरने पर बैठे आप सांसद भगवंत मान बोले, मोदी मेरे से डरता है

धरने पर बैठे भगवंत ने अपने साथ एक होर्डिंग लिया है जिसपर लिखा है 'मोदी मेरे से डरता है, इसलिए मुझे संसद से बाहर करता है।'

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान संसद भवन के सामने धरने पर बैठे हैं। भगवंत मान का कहना है कि संसदीय कमेटी की जांच के नाम पर उन्‍हें संसद में घुसने नहीं दिया जा रहा है।

AAP MP Bhagwant Mann protests outside the parliament

भगवंत मान एसवाईएल समेत कई मुद्दे पर अपनी बात संसद में उठाना चाहते हैं। धरने पर बैठे भगवंत ने अपने साथ एक होर्डिंग लिया है जिसपर लिखा है 'मोदी मेरे से डरता है, इसलिए मुझे संसद से बाहर करता है।'

आपको बता दें कि केजरीवाल की पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला था। इसको लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ है। इस मुद्दे पर बीजेपी नेता आप सांसद के खिलाफ थे।

क्‍या किया था भगवंत मान ने?

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद के सुरक्षा नियमों के साथ खिलवाड़ किया था। मान ने घर से संसद जाने तक का पूरा लाइव वीडियो बनाकर उसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया। भगवंत मान के इस लाइव वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए थे।

इसके जरिए उन्होंने संसद की सुरक्षा-व्यवस्था को दुनिया के सामने दिखा दिया था। वीडियो में मान ने बताया था कि कि संसद के अंदर कैसे दाखिल होते हैं, कहां-कहां गाड़ियों की चेकिंग होती है, जांच कैसे होती है और सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?

इसके साथ ही संसद में गाड़ी से दाखिल होते समय से लेकर अन्दर प्रश्न पूछने के लिए होने वाले ड्रॉ तक के नियम फेसबुक पर लाइव दिखा दिया था। संसद के सिक्योरिटी गेटों से लेकर जीरो ऑवर में होने वाले प्रश्न के ड्रॉ को भी लाइव दिखाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+