EC कमेटी बनाए हम साबित कर देंगे कि EVM टैम्पर हुए: सौरभ भारद्वाज
सौरभ ने कहा कि हम EC से यूपी, पंजाब और पुणे के कुछ रैंडम बूथ की EVM उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, फिर हम उन्हें दिखा देंगे कि ये टैम्पर हुए या नहीं।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने आज फिर ईवीएम मशीन को लेकर एक खुलासा किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सौरभ ने दो सवाल उठाए। पहला सवाल यह कि क्या EVM टैम्पर हो सकती है? और दूसरा सवाल क्या EVM टैम्पर हुई थी? इन दोनों सवालों का खुद जवाब देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने दिल्ली विधानसभा में EVM की रेप्लिका को टैम्पर करके दिखाया।

उसके बाद सौरभ ने कहा कि एक कमिटी बना दी जाए जिसमें EC के लोग भी हों और हमारी टेक्निकल टीम भी हो, फिर हम EC को आश्वस्त कर देंगे कि EVM टैम्पर हुए। सौरभ ने कहा कि हम EC से यूपी, पंजाब और पुणे के कुछ रैंडम बूथ की EVM उपलब्ध कराने की मांग करेंगे, फिर हम उन्हें दिखा देंगे कि ये टैम्पर हुए या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications