Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यौन शोषण के आरोपी आप विधायक अमानतुल्ला खान पर कसेगा शिकंजा, महिला ने सौंपी सीडी और पेन ड्राइव

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान यौन शोषण मामले से जुड़ी सीडी और पेनड्राइव पुलिस के हाथ लगी है। ये दोनों पीड़ित महिला के परिजनों ने पुलिस को दी हैं। पुलिस अब आगे की कार्रवाई इन्हीं की जांच के आधार पर करेगी।

यौन शोषण के आरोपी आप विधायक अमानतुल्ला खान पर कसेगा शिकंजा, महिला ने सौंपी सीडी और पेन ड्राइव

ओखला सीट से हैं विधायक

आपको बता दें कि अमानतुल्ला खान आम आदमी पार्टी से ओखला के विधायक हैं। उनकी एक म​हिला रिश्तेदार ने जामियानगर थाने में अमानतुल्ला के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने पति पर दहेज मांगने के साथ ही आप विधायक के संग रिश्ते कायम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

यह कहना है अमानतुल्ला का

वहीं अमानतुल्ला ने इस मामले पर कहा कि उन्हें झूठे आरोपों के तहत फंसाया जा रहा है। उनके मुताबिक, वह वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ कर रहे हैं इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। अमानतुल्ला ने विधायक, पीएसी सदस्य आदि सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने उनका इस्तीफा नहीं स्वीकार किया है।

इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज

अमानतुल्ला और शिकायतकर्ता महिला के पति के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354 A (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक भय प्रदर्शन के लिए दंड), 509 (महिला की गरिमा को भंग करने), 120 B (आपराधिक साजिश के लिए दंड) और 498 A (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा क्रूरता किए जाने) के तहत केस फाइल किया है।

सीडी और पेन ड्राइव की होगी जांच

बताया जा रहा है कि जो पेन ड्राइव और सीडी महिला ने पुलिस को सौंपी है उसमें कुछ तस्वीरें हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इन दोनों चीजों की जांच करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+