अलका लांबा के बिगड़े बोल,कहा- गाय मां को पीरियड्स आता होता तो सैनिटरी पैड्स GST से बाहर होता,भड़के लोग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा एक बार फिर से अपने विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गई है। आप की महिला नेता ने गाय को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे लोग भड़क गए। अलका लांबा ने जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला, लेकिन जो उदाहरण उन्होंने दिया उसे लेकर लोग भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला नेता की क्लास लगा दी। अलका जीएसटी को लेकर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री पर कटाक्ष कर रही थी, लेकिन उन्होंने गाय का उदाहरण देकर लोगों की भावनाओं को अहत कर दिया। फिर क्या था लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया और उन्हें लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। आइए जानें क्या लिखा अलका लांबा ने....

 अलका लांबा का विवादित ट्वीट

अलका लांबा का विवादित ट्वीट


दरअसल हाल ही में वित्त मंत्रालय की ओर से जीएसटी स्लैब में बदलाव की बातें कही गई। सरकार ने जीएसटी के सस्लैब में बदलाव किया और महत्वपूर्ण चीजों के दाम घटा दिए। इसी को लेकर अलका लांबा ने ट्वीट किया और सैनेटरी पैड के दाम नहीं घटाए जाने पर सरकार को घेरने की कोशिश की। अलका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "गाय मां है, पर पीरियड्स नहीं आते, आते तो भक्त लोग मोदीG, जेटलीG को कह कर सैनिटरी पैड्स को GST से बाहर करवा देते, पुरुष प्रधान सोच..."

 गाय के उदाहरण से भड़के लोग

गाय के उदाहरण से भड़के लोग


अलका ने जिस तरह से गाय को सैनिटरी पैड्स के साथ जोड़ा उससे लोग नाराज हो गए। लोगों ने उन्हें हिंदू विरोधी बताया और उनके साथ-साथ आम आदमी पार्टी की भी आलोचना की। लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। ताबड़तोड़ लोग उसके खिलाफ ट्वीट करने लगे। लोगों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला ट्वीट बताया।

 लोगों ने कार्रवाई की मांग

लोगों ने कार्रवाई की मांग


ट्विटर पर लोग अलका के इस ट्वीट से इतने नाराज हुए कि उन्होंने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा कि हिन्दुओ की आस्था गौ माता के लिए इतनी अभद्र टिपण्णी करने वाली #AlkaLamba पर कानूनन कार्यवाही होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+