दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर संजय सिंह का बड़ा बयान
नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रतिस्पर्धा में ही नहीं है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होगा। चुनाव के मद्देनजर जिस तरह की रिपोर्ट सामने आई कि कांग्रेस एक अहम पार्टी के तौर पर दिल्ली में उभरेगी, उसे संजय सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया है।
कांग्रेस
रेस
में
भी
नहीं
है
रिपोर्ट
के
अनुसार
दिल्ली
में
कांग्रेस
हर
किसी
को
चौंका
सकती
है
और
हरियाणा
की
तर्ज
पर
कांग्रेस
दिल्ली
में
कड़ी
टक्कर
दे
सकती
है।
लेकिन
संजय
सिंह
ने
इस
रिपोर्ट
को
सिरे
से
खारिज
करते
हुए
कहा
कि
देश
की
राजधानी
के
हालात
बिल्कुल
अलग
हैं।
आम
आदमी
पार्टी
की
ओर
से
राज्य
सभा
सांसद
संजय
सिंह
ने
कहा
कि
कांग्रेस
का
कोई
जिक्र
भी
नहीं
करता
है।
यहां
तक
कि
कांग्रेस
को
लोग
दिल्ली
के
चुनाव
में
प्रतियोगी
भी
नहीं
मानते
हैं।
67
सीटों
पर
मिली
थी
जीत
बता
दें
कि
2015
के
विधानसभा
चुनाव
में
आम
आदमी
पार्टी
ने
कुल
70
विधानसभा
सीटों
में
से
67
सीटों
पर
जीत
दर्ज
की
थी।
जबकि
बाकी
की
तीन
सीटों
पर
भाजपा
ने
जीत
दर्ज
की
थी।
संजय
सिंह
ने
कहा
कि
दिल्ली
में
लोगों
ने
हमारे
काम
को
देखा
है
और
वह
हमारे
काम
से
काफी
खुश
हैं।
लोग
काम
के
आधार
पर
ही
हमे
वोट
देंगे।
यही
नहीं
संजय
सिंह
ने
चुनाव
से
पहले
किसी
भी
तरह
के
गठबंधन
से
इनकार
किया
है।
बता
दें
कि
लोकसभा
चुनाव
से
पहले
आप
और
कांग्रेस
गठबंधन
को
लेकर
चर्चा
कर
रही
थीं।
लेकिन
दोनों
दलों
के
बीच
समझौता
नहीं
हो
पाने
की
वजह
से
गठबंधन
नहीं
हो
सका।
भाजपा
का
जुमला
हाल
ही
में
केंद्र
सरकार
ने
दिल्ली
में
अनाधिकृत
कॉलोनियों
को
अधिकृत
किए
जाने
का
फैला
सुनाया
था।
लेकिन
संजय
सिंह
ने
इस
ऐलान
को
जुमला
करार
देते
हुए
कहा
कि
भाजपा
का
यह
एक
और
जुमला
है।
उन्होंने
कहा
कि
इन
लोगों
को
इन
कॉलोनियों
को
अधिकृत
करने
में
चार
साल
लग
गए।
इन
लोगों
ने
चुनाव
से
ठीक
पहले
यह
ऐलान
किया
है।
अब
ये
लोग
कह
रहे
हैं
कि
वो
एक
बिल
पास
करेंगे
और
इसके
लिए
ऑनलाइन
रजिस्टर
कराने
की
जरूरत
है।
तबतक
चुनाव
खत्म
हो
जाएंगे।
अगर
ये
लोग
सच
में
यह
करना
चाहते
थे
तो
उन्हें
पहले
ही
ये
कर
देना
चाहिए
था।