'अग्निवीर बना रहे हैं या जातिवीर', AAP सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर किया वार, किया ये दावा

नई दिल्ली, 19 जुलाई: अग्निपथ योजना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बाद फिर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि भारत के इतिहास में पहली बार 'सेना भर्ती' में जाति पूछी जा रही है। संजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि विपक्ष को मोदी विरोध की आदत पड़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी विरोध के मॉडल पर कब तक चलेंगे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- कई नेताओं के ट्वीट से पता चलता है कि वो भी हैं। आप का मॉड्यूल ही शोर करना है। वो काम करने के वादे पर चुनकर आते हैं लेकिन काम नहीं करते।

Recommended Video

    Agnipath Scheme: Sanjay Singh का Modi Govt पर बड़ा हमला, बोले बना रहे 'जातिवीर' |वनइंडिया हिंदी*News
    aap leader sanjay singh allegations on modi govt over agneepath scheme

    संजय सिंह ने कहा- मोदी सरकार का घटिया चेहरा देश के सामने आ चुका है

    संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, "मोदी सरकार का घटिया चेहरा देश के सामने आ चुका है। क्या मोदी जी दलितों/पिछड़ों/आदिवासियों को सेना भर्ती के क़ाबिल नही मानते? भारत के इतिहास में पहली बार 'सेना भर्ती' में जाति पूछी जा रही है। मोदी जी आपको 'अग्निवीर' बनाना है या 'जातिवीर'। संजय सिंह ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसके मुताबिक अभ्यर्थी द्वारा जाति और धर्म का प्रमाण पत्र मांगा गया है।

    बीजेपी प्रवक्ता ने कहा - aap का मॉड्यूल ही शोर करना है

    इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कई नेताओं के ट्वीट से पता चलता है कि वो भी हैं। आप का मॉड्यूल ही शोर करना है। वो काम करने के वादे पर चुनकर आते हैं लेकिन काम नहीं करते। बता दें, जून महीने में सेना में भर्ती को लेकर अग्निपथ योजना लाई गई थी। इस योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार साल के लिए अग्निवीर के रूप में कहा जाएगा। चार साल की अवधि पूरी होने पर ये अग्निवीर एक अनुशासित, गतिशील, प्रेरित और कुशल श्रमशक्ति के रूप में अन्य क्षेत्रों में रोजगार पाने के उद्देश्य से अपनी पसंद के पेशे में अपना करियर बनाने हेतु समाज में वापस लौटेंगे। इस योजना का जमकर विरोध भी हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+