'आप' हुई दागदार: नेता त्रषि चौधरी पर हफ्तावसूली, अगवा कर मारपीट करने का आरोप

वर्कशॉप मालिक के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की है और जांच कराए जाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी निवासी रामलाल कुंडू मुजेसर में वर्कशॉप चलाते हैं। वर्कशॉप मालिक के भाई रामपाल कुंडू ने एसीपी मुजेसर दलवीर सिंह को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 22 जनवरी की रात को उसका भाई अपनी वर्कशॉप पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पार्षद पुत्र और आम आदमी पार्टी का नेता ऋषि अपने साथियों के साथ वहां आ पहुंचा।
उसने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। जब उसके भाई ने पुलिस को फोन करना चाहा तो ऋषि ने फोन फेंक दिया। यह झगड़ा सीसीटीवी फुटेज में कैद है। शोर-शराबा होने पर पार्षद पुत्र यहां से चला गया। उसके बाद रास्ते से उसके भाई को अगवा कर मारपीटा गया। बाद में हमलावरों ने उसके भाई को सेक्टर-आठ में बाईपास रोड पर फेंक दिया। जब भाई अगले दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उन्हें बताया कि उसका भाई सिविल अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती है। वर्कशॉप मालिक के भाई का आरोप है कि हफ्ता न देने पर उसके भाई को पीटा गया।












Click it and Unblock the Notifications