AAP नेता ने कुमार विश्वास से पूछा, भैया भाजपा पर इतने नरम क्यों हो?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कैंप के नेताओं को कुमार विश्वास पर भरोसा नहीं है।

नई दिल्ली। आप कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हैं लेकिन जब बारी बीजेपी की आती है तो आपकी जबान लड़खड़ाने लगती है। आप खुलकर कुछ बोल नहीं पाते, आखिर ऐसा क्यों है? इसको लेकर कार्यकर्ताओं में संशय है। ये सवाल आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे ने अपनी ही पार्टी के नेता कुमार विश्वास से किया है। आम आदमी पार्टी के अंदरखाने की कलह अब सामने आने लगी है।

क्या AAP के कुमार को बीजेपी से प्यार है? दिलीप पांडे ने उठाए सवाल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के अंदर सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कैंप के नेताओं को कुमार विश्वास पर भरोसा नहीं है। दिल्ली के पूर्व प्रभारी दिलीप पांडेय ने कुमार विश्वास की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए है। दिलीप पांडे ने ट्विटर पर लिखा है 'भैया, आप कांग्रेसियों को खूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?' इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आपको लेकर संदेह हैं।

कुमार विश्वास ने 10 जून को राजस्थान यूनिट के आप पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में कुमार विश्वास कहा था कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर लौटेगी। कुमार विश्वास ने आप नेताओं को बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत किसी नेता पर निजी टिप्पणी से परहेज करने का निर्देश दिया था। कुमार विश्वास ने अपने नेताओं से निजी टिप्पणी के बजाय मुद्दों को उठाने की नसीहत दी थी। वहीं विश्वास ने कहा था कि इस बार के चुनावी पोस्टरों में किसी केंद्रीय नेता की फोटो का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।राजस्थान में कुमार विश्वास ने साफ कर दिया था कि पार्टी का कोई नेता बड़े होटलों और फार्म हाउसेज में नहीं ठहरेगा।

दिलीप पांडे के इस बयान के बाद साफ हो चुका है कि आम आदमी पार्टी के अंदर गुजबाजी चल रही है। अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच के फासले अभी कम नहीं हुए है। आपको बता दें कि अमानतुल्ला खान विवाद के बाद कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था। राजस्थान विधानसभा चुनाव होने में अभी डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+