आप के पूर्व विधायक ने आशुतोष को बनाया बंधक, दीवार कूदकर भागे
नई दिल्ली। दिल्ली चुनावों में जमकर प्रचार करने में जुटी आम आदमी पार्टी के लिए पार्टी के अंदर की कलह पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। आप नेता आशुतोष को आप के ही कार्यकर्ताओं ने टिकट बंटवारें में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया।

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग आशुतोष के एक कार्यक्रम में 100 छात्रों की समस्याओं के लेकर उनके पास पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचे छात्रों, पूर्व विधायक राजेश गर्ग की आशुतोष से पार्टी के अंदर चल रही धांधली को लेकर बहस होने लगी। राजेश गर्ग ने आशुतोष पर आरोप लगाया कि पार्टी ने टिकट बंटवारे में जमकर धांधली की।
बहस बढ़ने के बाद छात्रों ने आशुतोष को तकरीबन आधे घंटे तक बंधक बनाये रखा। राजेश गर्ग और आशुतोष के बीच जमकर बहस हुई। राजेश गर्ग ने कहा कि आपने मीडिया में गलत बयानबाजी की, उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारें में क्यूं भेदभाव किया गया।
बहस को बढ़ता देख मजबूरन आशुतोष को पिछले दरवाजे से दीवार फांदकर भागना पड़ा। आपको बता दें कि पूर्व में भी आशुतोष को चुनाव प्रचार के दौरान भागना पड़ा था। दिल्ली की कॉलोनियों में जनसंपर्क के दौरान आशुतोष को लोगों ने दौड़ा लिया था जिसकी वजह से उन्हें एक स्कूटर से वहां से भागना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications