AIADMK से छूटा BJP का साथ, तो राघव चड्ढा ने ट्वीट कर बताई INDIA गठबंधन की ताकत, जानिए क्या कहा?
Raghav Chadha: तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भाजपा की राहें अलग-अलह हो गई। दोनों पार्टी की राहें अलग होने पर आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद राघव चड्ढा ने तीखी आलोचना की है।
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए चड्ढा ने लिखा, 'जब भी किसी ने 'INDIA' को तोड़ने की कोशिश करी, वो खुद टूटकर भिखर गया...। आज भी ऐसा ही हुआ।'

चड्ढा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'हमारा INDIA गठबंधन तो कल भी मज़बूत था आज भी मज़बूत है, मगर अफसोस की दूसरों के घरों पर पत्थर मारने वाला NDA अपना घर ही नहीं बचा पाया।'
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दक्षिण भारत की अहम पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने भाजपा के साथ गठबंधन खत्म करने का दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने कहा,
भगवा पार्टी (बीजेपी) के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं है। चुनावी समझौते पर कोई भी निर्णय केवल चुनाव के दौरान ही तय किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी से गठबंधन टूटने से AIADMK को कोई फर्क ना पड़ेगा। उसकी स्थिति राज्य में मजबूत है और वो चुनाव में जीत हासिल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications