AAP विधायक एचएस फुल्का ने पंजाब विधानसभा से दिया इस्तीफा
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एच एस फुल्का ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। फुल्का ने बेदअबी की घटनाओं में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सेवानिवृत्त डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने में राज्य सरकार की कथित नाकामी पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दिया है।

फुल्का ने कहा कि 'मैंने पंजाब विधानसभा के विधायक के पद से अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष को ई-मेल के माध्यम से भेज दिया है।' विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने अभी इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो विधानसभा में आप विधायकों की संख्या 19 रह जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, एचएस फुल्का श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में प्रदेश सरकार की ओर से कार्रवाई न किए जाने से नाराज थे। फूलका ने इस्तीफा देने का ऐलान डेढ़ माह पहले किया था। फूलका ने कहा कि वह आज अपने इस्तीफे के संबंध में नई दिल्ली में चुनाव आयोग में भी जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने सोनिया गांधी के साथ साझा किया मंच, तो आप नेता ने दी इस्तीफे की धमकी












Click it and Unblock the Notifications