'आप' तो बन गई है खाप पंचायत, उसमें है एक तानाशाह'
नई दिल्ली। आप पार्टी से सोमवार देर रात बागी कहकर निकाले गये नेता प्रशांत भूषण ने जमकर आम आदमी पार्टी पर जहर उगला। प्रशांत भूषण ने कहा कि आप पार्टी तो खाप पंचायत बन गई है और एक ही आदमी के चारों ओर सिमट कर रह गई है। मालूम हो कि सोमवार को आप ने अपने संस्थापक सदस्यों प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार और अजित झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया।

प्रशांत भूषण मीडिया से बात करते हुए काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। प्रशांत भूषण ने कहा कि आम आदमी पार्टी खाप पंचायत की तरह व्यवहार कर रही है क्योंकि वहां एक तानाशाह नाम का व्यक्ति बैठा है, अगर उसकी हां में हां मिलाओगे तो सही रहोगे नहीं तो इसी तरह से बागी कहकर पार्टी से निकाल दिया जायेगा।
'केजरीवाल हिटलर हैं हिटलर, पहचानने में गलती हुई'
मालूम हो कि प्रशांत भूषण के पिता जी शांति भूषण ने भी अरविंद केजरीवाल पर इसी तरह का जुबानी हमला किया है और उन्हें तानाशाह और हिटलर की उपाधि से नवाजा है।












Click it and Unblock the Notifications