आप के प्रवक्ता नहीं रहे योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के बागी नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की पार्टी ने पार्टी के प्रवक्ता पद से भी छुट्टी कर दी है। यही नहीं पार्टी ने जो प्रवक्ताओं की सूची जारी की है उसमें से आतिशी मारलीना का भी नाम हटा दिया गया। जबकि 6 नये नामों को पार्टी के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।3

yogendra-prashant

आम आदमी पार्टी दिल्ली में सफलता पाने के बाद आगामी पंजाब के चुनावों पर नजर गड़ाये हुए है। इसके मद्देनजर पार्टी भगवंत मान और वकील एचएस फुल्का को पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं माना जा रहा है कि गुल पनाग को टीवी पर प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

ओडीशा में पार्टी की प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निशिकांत महापात्रा जबकि कर्नाटक में पृथ्वी रेड्डी को जिम्मा सौंपा गया है। अक्षय हुंका को मध्य प्रदेश और प्रीती शर्मा मेनन को मुंबई से महाराष्ट्र के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गयी है।

इनके अलावा संजय सिंह, कुमार विश्वास, पंकज गुप्ता, इलियास आजमी को भी प्रवक्ताओं की सूची में रखा गया है। वहीं दिल्ली के 4 विधायकों को भी पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गयी है। सौरभ भारद्वाज, अल्का लांबा, कपिल मिश्रा और आदर्श शास्त्री ये सभी विधायक पार्टी के प्रवक्ता के तौर पर अपनी राय रखेंगे।

वहीं मनीष सिसोदिया और गोपाल राय से पार्टी के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी खत्म कर दी है। इन दोनों नेताओं को दिल्ली सरकार के कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।

गौर करने वाली बात है कि आतिशी मारलीना की पार्टी के प्रवक्ता पद से छुट्टी कर दी गयी है। जबकि राघव चड्ढा, आशुतोष, दिलीप पांडे, राहुल मेहरा, रिचा पांडे, आशीष खेतान को पार्टी के प्रवक्ता पद की सूची में शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+