गोवा में नकद-नौकरी घोटाले पर आप पार्टी की न्यायिक जांच की मांग, राज्यपाल से भर्ती स्थगित करने का आग्रह
Goa: गोवा में चल रहे नकद-नौकरी घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लै से मुलाकात कर गहरी चिंता जताई है।इस मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक महिला भी शामिल है। आप ने न्यायिक आयोग द्वारा इस मामले की जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का आग्रह किया है।
भाजपा पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोप
पोंडा में पुलिस ने मंगलवार को भाजपा से जुड़ी एक महिला को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आप के प्रतिनिधिमंडल में गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर, विधायक वेन्जी वियगास और क्रूज सिल्वा शामिल थे। जिन्होंने राज्यपाल के सामने अपनी चिंताओं को उठाया और जांच की मांग की। पालेकर ने कहा कि पिछले आठ महीनों से वह इस मुद्दे को उजागर कर रहे हैं और अब पीड़ित खुलकर सामने आ रहे हैं। जिससे उनकी चिंताएँ सही साबित हो रही हैं।

न्यायिक जांच की आवश्यकता
राजभवन के बाहर मीडिया से बातचीत में पालेकर ने बताया कि आप ने राज्यपाल से न्यायिक आयोग द्वारा जांच पूरी होने तक सभी सरकारी भर्तियों को रोकने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पिछले सभी भर्ती प्रक्रियाओं, जिसमें पुलिस उप-निरीक्षक पद भी शामिल हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।
सरकारी अधिकारियों की संभावित संलिप्तता पर सवाल
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि इस घोटाले में केवल निजी व्यक्तियों की नहीं। बल्कि सरकारी स्तर पर उच्च पदस्थ अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है। पालेकर ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने लोगों को सरकारी नौकरी के झूठे वादे देकर गुमराह किया। हालांकि भाजपा ने इन आरोपियों से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला इतनी बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किए बिना संभव नहीं होता और इसमें सरकार की भागीदारी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
आप की कड़ी अपील और आगे की रणनीति
इस घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी की मांग है कि न्यायिक आयोग की जांच तक किसी भी तरह की सरकारी भर्ती न की जाए। आप का कहना है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष और कठोर कदम नहीं उठाए गए तो गोवा के नागरिकों का सरकारी संस्थानों में विश्वास कम हो जाएगा।
समाज में मची हलचल और सरकारी प्रणाली पर उठे सवाल
यह नकद-नौकरी घोटाला गोवा में एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। जिसमें कई नागरिकों को नौकरी के नाम पर ठगे जाने के आरोप हैं। आप ने राज्यपाल से ठोस कार्रवाई की मांग की है। ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी पर अंकुश लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications