'भारत ने सच्चा रत्न खो दिया'...रतन टाट के निधन पर केजरीवाल ने जताया दुख
Ratan Tata Death: देश के दिग्गज उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से उद्योग जगत से लेकर देशभर में शोक की लहर है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत ने अपना सच्चा "रत्न" खो दिया है, जिसने असंभव को संभव बना दिया। रतन टाटा की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी ने उद्योगपति रतन टाटा के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने एथिकल लीडरशिप का उदाहरण पेश किया है, हमेशा देश के कल्याण को सर्वोपरि रखा। उनकी विनम्रता, दयालुता और बदलाव लाने के जुनून को देश सदैव याद रखेगा।
आगे उन्होंने कहा, उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि व्यापार में ईमानदारी सच्चाई और सबके हितों का ख़्याल रखना ही "टाटा" की पहचान है। एक नेक इंसान का दुनिया से जाना दुःखद है। रतन टाटा जी को विनम्र श्रद्धांजलि ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।












Click it and Unblock the Notifications