लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-AAP में नहीं बनी बात, हरियाणा में JJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आप
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-AAP में नहीं बनी बात,हरियाणा में इसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी आप
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की संभावना लगभग खत्म होती नजर आ रही है। दिल्ली में कांग्रेस-आप के बीच चुनावी गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। ऐसे में अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में जेजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हरियाणा और दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठके और बातचीत हुई,लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई। जब गठबंधन नहीं बना तो दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने में भी पीछे नहीं रही। दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यू-टर्न लेने का आरोप लगाया तो वहीं अब केजरीवाल ने उसपर पलटवार किया।
वहीं गठबंधन नहीं बनने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम कांग्रेस के साथ आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस किसी सहयोग के मूड में ही नहीं थी, ऐसे में कई प्रयासों के बावजूद कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं बन सका।
गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी और केजरीवाल के बीच ट्विटर पर वॉर चला। राहुल ने अरविंद केजरीवाल पर यू टर्न लेने का आरोप लगाया तो केजरीवाल ने सवाल किया कौन सा यू टर्न? केजरीवाल ने राहुल पर पलटवार करते हुए लिखा कि आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है।
पढ़ें- जयाप्रदा पर आजम खान के विवादित बयान को डिंपल यादव ने बताई 'छोटी सी बात'