मोदी का अपने ही पार्टी नेताओं के लिए नया आदेश, विपक्ष बोला नौटंकी बंद करो

नरेंद्र मोदी के अपने पार्टी के सांसदों और विधायकों से बैंक लेनदेन की डिटेल मांग जाने को विपक्ष ने नौटंकी कहा है।

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के अपने पार्टी के सांसदों और विधायकों से बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल मांगने पर 'आप' और कांग्रेस ने निशाना साधते हुए इसे पीएम की नई नौटंकी करार दिया है।

arvind

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक के बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल 1 जनवरी को पार्टी अध्यक्ष के पास जमा कराए जाने के आदेश पर विपक्ष ने इसे नोचबंदी के कारण जनता को हो रही परेशानियों से ध्यान हटाने की तरकीब कहते हुए निशाना साधा है।

आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। आशुतोष ने कहा कि सिर्फ इन 22 दिनों की ही क्यों इससे पहले भाजपा नेताओं के पास कहां से पैसा आया, इसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए।

आशुतोष ने कहा है कि सांसद और विधायक अमित शाह को अपने बैंक से लेनदेन की जानकारी क्यों दें, ये जानकारी जनता में रखी जानी चाहिए। आशुतोष ने 'मोदी नौटकी बंद करों' के साथ लिखा है कि नोटबंदी से छह महीने पहले से भाजपा नेता कैसे अपना धन ठिकाने लगा रहे थे, इसकी भी जानकारी जनता को दी जानी चाहिए।

कांग्रेस और केजरीवाल ने भी उठाए सवाल

केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी को अपने दोस्तों अंबानी, अडानी, पेटीएम और बिग बाजार के 6 महीने पुराने बैंक खातों की डिटेल भी लेनी चाहिए। एक और ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, तो अब भाजपा के सांसद और विधायक अमित शाह को अपने बैंक डिटेल देंगे और अमित शाह काला धन की चेकिंग करेंगे?

कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने भी मोदी के अपने सांसदों और विधायकों से बैंक के लेन-देन की डिटेल मांगने को जनता की आंखों में धूल झोंकने का एक और प्रयास कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम को गरीब जनता की परेशानी को भी समझना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा के सभी विधायक और सांसद 8 नवंबर 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के बीच की बैंक डिटेल पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पास जमा कराएं।

सांसदों और विधायकों को 1 जनवरी 2017 को यह बैंक डिटेल जमा करने को कहा गया है। हालांकि इस फैसले के बारे में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। सांसदों और विधायकों को 1 जनवरी 2017 को यह बैंक डिटेल जमा करने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+