चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद हाई कोर्ट पहुंचीं AAP-कांग्रेस, कल होगी सुनवाई

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा, जहां उन्होंने चुनाव को लेकर याचिका दायर की है। कोर्ट इस मामले पर 31 जनवरी को सुनवाई करेगा।

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की पैरवी कर रहे वकील फेरी सोफत ने कहा कि हमने मेयर चुनाव को लेकर आज हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर बुधवार सुबह सुनवाई होगी।

Chandigarh Mayor Election

वकील सोफत ने मंगलवार को एएनआई को बताया कि "रिट याचिका दायर करने के लिए आज कोर्ट (पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय) के समक्ष मेंशनिंग की गई। कोर्ट ने मेंशनिंग की अनुमति दी और मामले की सुनवाई कल, 31 जनवरी तय की।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए बीजेपी ने आज क्या किया - पूरे देश में इसे देखा। चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश की। हमने इस रिट याचिका में पूरी प्रक्रिया को चुनौती दी है। हमने उचित सबूत भी जमा किए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सुनवाई में उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाने चाहिए और कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज सोनकर ने मंगलवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की, जो कि इंडिया ब्लॉक के खिलाफ पहली चुनावी लड़ाई थी। इस बीच, बीजेपी को अपने मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर को 16 वोट मिले और कांग्रेस और आप के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप सिंह 12 वोट ही हासिल कर पाए। 8 वोट अवैध घोषित किए गए।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के मनोज के जीतने के बाद सदन में हंगामा हो गया। कांग्रेस और आप पार्षदों ने भाजपा पर धोखाधड़ी करने और उचित चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+