क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

लखनऊ में भी जमकर पिटे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता

|
Google Oneindia News

AAP, BJP workers fight pitched battle in Lucknow
लखनऊ। गुजरात में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ में विधानसभा के सामने स्थित बीजेपी का प्रदेश कार्यालय अखाड़ा बन गया। दिल्ली में आप और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की भिड़ंत के बाद बुधवार की शाम विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष भी कुछ वैसा ही नजारा दिखा। बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे आप के कार्यकर्ताओं को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लाठियां से पीटा। इस पिटाई के बीच करीब 15 मिनट तक पुलिस यहां मूकदर्शक बनी रही।

गुजरात के पाटन जिले में अरविंद केजरीवाल के रोड शो को रोके जाने के विरोध में आप के कार्यकर्ता यहां भी बीजेपी वालों से भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक जमकर लाठीबाजी हुई। कई आप कार्यकर्ताओं की पिटाई भी हुई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप वालों को खदेड़ दिया। घटना के मुताबिक, आप कार्यकर्ता शाम 7 बजे के बाद आप के कार्यकर्ता दारुलशफा की तरफ से नारेबाजी करते हुए बीजेपी आफिस की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर जब कार्यकर्ता नहीं माने तो आप के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए छोड़ दिया गया।

दूसरी ओर बीजेपी के करीब 50 कार्यकर्ता दिल्ली की घटना को ध्यान में रखते हुए पहले से लाठी लाठी डंडों के साथ तैयार थे। झाड़ू वाले कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जैसे ही आगे बढ़े, भाजपा के लाठी वाले कार्यकर्ताओं ने इनको दौड़ा लिया।जो भी हाथ आया उस पर जम कर लाठी बरसी। कार्यकर्ताओं की झाड़ू छीन ली गई। 15 मिनट तक यहां अराजकता का माहौल बना रहा। बाद में आप के कार्यकर्ता यहां से भाग गए। जबकि, भाजपा कार्यकर्ता वापस प्रदेश कार्यालय में चले गए।

आप पर पथराव का आरोप

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि, पहले आप के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पथराव किया। जिसके बाद में अपने बचाव में हमने उनको दौड़ाया। उनके ऊपर भी पत्थर फेंके गए।

मीडिया कर्मियों से बदसुलूकी

इस पूरे प्रकरण के दौरान कुछ छायाकारों को बीजेपी कार्यकर्ताओं की चलाई हुई लाठियां लगीं। जिसके विरोध में मीडिया कर्मियों ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत भी की।

Comments
English summary
Workers and supporters of the BJP and the AAP fought a pitched battle here Wednesday after a spat following the latter's protests outside the BJP's office against the detention of its party chief Arvind Kejriwal in Gujarat turned violent, police said.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X