फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में आमिर खान ने किया सफर, वायरल हुआ VIDEO

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हमेशा ही किसी ने किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। ताजा मामला इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट का है जहां आमिर को इकोनॉमी क्लास में सफर करते देख लोग चौंक गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आमिर को हाल ही में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बाक्सआफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी थी।

आम जनता की तरह इकोनॉमी क्लास में दिखे आमिर

वायरल हो रहे वीडियो में आमिर आम जनता की तरह इकोनॉमी क्लास में बैठे दिख रहे हैं। जबकि अधिकतर बड़ी हस्तियों और फिल्मी सितारों को बिजनेस क्लास में सफर करते देखा जाता है। नीले रंग की कैप लगाए आमिर विंडो सीट पर बैठे हैं और फ्लाइट के अंदर आमिर को देखकर लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही आमिर की तारीफ

सोशल मीडिया पर हो रही आमिर की तारीफ

आमिर का ये जेस्चर देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी सिंप्लीसिटी की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ये दर्शाता है कि इतना पैसा कमाने वाले आमिर कितने सिंपल हैं और वे खुद को बेहद आम समझते हैं। बता दें कि आमिर को लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। वे खासकर आम मुद्दों को पर्दे पर लाते हैं।

 जल्द ही इस फिल्म में दिखेंगे आमिर

जल्द ही इस फिल्म में दिखेंगे आमिर

आमिर खान को जल्दी ही उनकी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा जाएगा। आमिर ने बताया कि- हमने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। मैं इसके लिए 6 माह तक तैयारी करूंगा। मुझे 20 किलो वजन कम करना है। इस फिल्म में दुबला पतला दिखना है।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की आनंद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+