तलाक के बाद आमिर खान-किरण राव निभा रहे एक दूसरे से किया ये वादा, पहाड़ों से सामने आई तस्वीरें
नई दिल्ली, जुलाई 08: हाल ही में आमिर खान और किरण राव ने तलाक लेने का निर्णय लिया है। तलाक के ऐलान के बाद दोनों ने अगले दिन एक साथ का एक वीडियो साझा किया था। इसके बाद एक बार फिर से आमिर खान और किरण राव लद्दाख में साथ दिखे हैं। बता दें कि इन दिनों लद्दाख में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में तेलगू स्टार नागा चैतन्य की एंट्री भी एंट्री हो गई है। चैतन्य ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें आमिर खान और किरण राव दिख रहे हैं।

फिल्म की लद्दाख में चल रही है शूटिंग
एक्टर नागा चैतन्य ने टि्वटर पर लाल सिंह चड्ढा के सेट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर, चैतन्य और किरण राव साथ नजर आ रहे हैं। नाग चैतन्य ने फिल्म में विजय सेतूपति को रिप्लेस किया है, जिन्हें फिल्म में इस भूमिका के लिए चुना गया था। नाग चैतन्या आमिर खान के खास दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए नाग चैतन्य का बॉलीवुड डेब्यू हो रहा है।

लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है
फोटो शेयर करते हुए नाग चैतन्य ने लिखा है, वो लाला सिंह चड्ढा की टीम के आभारी हैं कि उन्हें इस फिल्म में शामिल किया गया है। इसके अलावा उन्होंने लाल सिंह चड्ढा को भी टैग किया है। लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गम्प पर आधारित है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम बाला होगा। इस फिल्म में चैतन्य हमें बेंजामिन बुफोर्ड ब्लू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

टीम लद्दाख में एक वॉर का सिक्वेंस शूट कर रही है
मीडिया रिपोर्टस की माने तो इस समय फिल्म की टीम लद्दाख में एक वॉर का सिक्वेंस शूट कर रही है। जिसका शेड्यूल कुल 45 दिनों तक चलने वाला है। इसमें करीना कपूर खान की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया हैं। अद्वैत चंदन पहले आमिर खान के मैनेजर हुआ करते थे। लाल सिंह चड्ढा दिसंबर में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications