गुलशन कुमार की बायोपिक से फिर जुड़े आमिर, डायरेक्टर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद छोड़ी थी फिल्म

नई दिल्ली। आमिर खान जल्दी ही गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल में दिखाई देंगे। एक इंटरव्यू में आमिर ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, मुगल के लिए आमिर के नाम की चर्चा काफी पहले हुई थी लेकिन फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर का नाम बीते साल जब मीटू में आया और उन पर यौन शोषण के आरोप लगे तो उन्होंने फिल्म से अलग होने का ऐलान कर दिया था। करीब एक साल बाद अब आमिर ने फिल्म से दोबारा जुड़ने का फैसला किया है। आमिर फिल्म में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की भूमिका में होंगे।

Aamir Khan Back To Mougl Gulshan Kumar Biopic with Subhash Kapoor

पिछले साल अक्टूबर में ट्वीट करके आमिर ने फिल्म ना करने का एलान किया था, मगर अब वो इसके लिए तैयार हो गये हैं। आमिर ने हिन्दुस्तान टाइम्स से इंटरव्यू में कहा, जब हम यह फिल्म कर रहे थे तो हमें पता नहीं था कि सुभाष कपूर के खिलाफ कोई केस चल रहा है। यह कोई पांच या छह साल पुराना केस होगा। मीटू आंदोलन के दौरान, इस केस का जिक्र आया तो किरण और मैंने इस पर बातचीत की और फिल्म से हटने का फैसला किया।

फिल्म से फिर जुड़ने पर आमिर ने कहा कि सभी सुभाष कपूर के बारे में बहुत अच्छी बातें करते हैं। किरन और मैं इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि उनका व्यवहार महिलाओं के साथ अच्छा रहा है। इसलिए सोच समझकर मैंने आईएफटीडीए को लिखा और फिल्म में वापसी की।

आमिर ने ये भी बताया कि वो फिल्म में दूसरे अभिनेता को लेना चाहते थे। उन्होंने कहा, मैंने वरुण धवन को फिल्म की पेशकश की, लेकिन वह बहुत सारी फिल्मों में व्यस्त था। जिस दूसरे व्यक्ति को मैं कास्ट करना चाहता था, वह कपिल शर्मा था। मुझे लगा कि वह चरित्र को बहुत अच्छी तरह से निभा सकेगा। लेकिन यह भी काम नहीं किया।'' तब भूषण (गुलशन कुमार के बेटे) ने कहा, आप पुरी दुनिया घूम के आ जाओ, लेकिन मेरे पिता का रोल आपको ही करना है। इसके बाद आमिर ने फिल्म के लिए हां कह दिया।

आमिर आखिरी बार ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए थे। फिलहाल वो 'लाल सिंह चड्ढा' पर काम कर रहे हैं। जो 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का एक आधिकारिक रूपांतरण है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+