महाराष्ट्र के सांसदों ने आम बजट के खिलाफ किया प्रदर्शन, "मोदी सरकार मुर्दाबाद" और "हाय-हाय" के लगाए नारे
Maharashtra MPs proteste Against Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2024 आज मंगवार को पेश किया। मोदी सरकार 0.3 के इस पहले बजट जैसे ही सदन में वित्त मंत्री ने पेश किया उसके बाद महाराष्ट्र के सांसदों (सांसदों) ने केंद्रीय बजट 2024 पर अपना असंतोष व्यक्त करते हुए सदन के बाहर प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

महाराष्ट्र के सांसदों ने सदन के बाहर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि आम बजट में महाराष्ट्र राज्य के साथ अनदेखी की गई। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद इन सांसदों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए "मोदी सरकार मुर्दाबाद" और "हाय-हाय" के नारे लगाते हुए आम बजट पर असंतोष व्यक्त किया।
बता दें सदन के बाहर निकलकर प्रदर्शन करने वालों में विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल महा विकास अघाड़ी के नेता थे।
बाकी राज्यों को लॉलीपॉप देकर छोड़ दिया गया
उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट की आलोचना करते हुए इस बजट को "सरकार बचाओ योजना" करार दिया। सांसद ने कहा मैं इस बजट को एक वाक्य में कहना चाहूंगी ये है 'प्रधानमंत्री सरकार बचाओ योजना'। अब उन्हें पता चल गया है कि अगर सरकार बचानी है तो उन्हें अपने दो सहयोगी दलों को खुश रखना होगा। बाकी राज्यों को लॉलीपॉप देकर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र लगातार टैक्स में बड़ा योगदान देता है, लेकिन उसे इसके अनुरूप कोई धनराशि नहीं मिलती है, इसे राज्य के लिए अपमानजनक बताया।
राज्यों के विरुद्ध किया जा रहा पक्षपात
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, उन्हें बजट में नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का बजट में उल्लेख नहीं किया गया। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा को भाजपा की हार के बाद बाहर रखे जाने का उल्लेख किया और दावा किया कि कांग्रेस की सफलता के बावजूद राजस्थान को कोई लाभ नहीं मिला।
#WATCH | Delhi: Leaders of the Maha Vikas Aghadi protest against the central government, outside Parliament. pic.twitter.com/QGXEgMnE4C
— ANI (@ANI) July 23, 2024












Click it and Unblock the Notifications