Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक जयंती पर AAP ने किया ट्वीट, दी शुभकामनाएं
Guru Nanak Jayanti 2023: आज यानी 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करके देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार... तू ही मेरा राखिया, तू ही सिरजनहार.... गुरु नानक देव जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।'

पूरे भारत में गुरु नानक जयंती, गुरु नानक जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। दरअसल, गुरु नानक जी सिंख धर्म के संस्थापक और सिखों के प्रथम गरु माने जाते हैं। उनका जन्म कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर हुआ था।
इसलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव सिखों द्वारा तीन दिन तक मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारे में विभिन्न प्रकार के भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। सिख समुदाय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस पर्व को सिखों का प्रकाश पर्व भी कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications