त्रिपुरा के CM को आप नेता आशुतोष ने बताया नमूना, लोगों ने किया ट्रोल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को लेकर किए गए अपने ट्वीट की वजह से आशुतोष एक बार फिर से ट्रोल के शिकार हुए। दरअसल आप नेता ने त्रिपुरा के सीएम पर आधारित एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि गुरु ये तो बता दो कि बीजेपी ये नमूना लाई कहां से? आरएसएस/बीजेपी में इतनी भयानक प्रतिभाएं होंगी ये तो पता ही नहीं था।

 Aam Aadmi Party Leader Ashutosh trolled after criticizing tripura CM Biplab Kumar

आप नेता के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लोगों ने आशुतोष के बहाने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।कुछ लोगों ने इसी बहाने दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कुछ लोगों ने कमेंट्स में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तक का नाम घसीट लिया। दरअसल आशुतोष ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के विवादित बयानों को लेकर बाजपा पर टिप्पणी की और पार्टी पर निशाना साधा। हाल के दिनों में बिप्लब देब ने एक के बाद एक विवादित बयान देकर भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है। उन्होंने सिविल सर्विस डे के मौके एक कार्यक्रम में कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोगों को सिविल सेवाओं का चयन नहीं करना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि सिविल इंजीनियरों के पास यह ज्ञान है... क्योंकि जो लोग प्रशासन में हैं उनको समाज का निर्माण करना है।

 Aam Aadmi Party Leader Ashutosh trolled after criticizing tripura CM Biplab Kumar

इससे पहले उन्होंने महाभारत काल में इंटरनेट और सैटेलाइट को लेकर बयान देते हुए कहा था कि उस वक्त भी इंटरनेट काम करता था। उन्होंने महाभारत के पात्र संजय का उदारण दिया था जो कौरवों के राजा धृतराष्ट्र को युद्ध का हाल सुनाता था।इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व विश्व सुंदरी डायना हेडन को विश्व सुंदरी का खिताब दिए जाने पर सवाल उठाया और आरोप लगाया था कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता एक ढोंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+