मणिपुर के 208Km पूर्व में भूकंप के झटके, 4.6 तीव्रता दर्ज
Aaj ki News in Hindi: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, ललन सिंह ने कहा कि वो चुनावों में व्यस्त रहने के कारण इस पद से इस्तीफा देना चाहते हैं। साथ ही ललन सिंह ने नए अध्यक्ष के तौर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नाम का ही प्रस्ताव रखा है, जिसपर शाम 5 बजे तक फैसला हो जाएगा। पढ़िए, जेडीयू की बैठक से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
'ललन सिंह को पहले ही दे देना चाहिए था इस्तीफा'
ललन सिंह के इस्तीफे पर बोले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, 'एक स्वाभिमानी व्यक्ति कभी इस तरह की विदाई नहीं चाहता है, जिस तरह से उनसे इस्तीफा लिया गया, ललन सिंह को बहुत पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था, उनके साथ गलत हुआ'












Click it and Unblock the Notifications