Aaj ka Mausam Updates Live: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Mausam ki Jankari Live: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं असम अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से स्थिति भयावह होती जा रही है।

उत्तर भारत में भी मानसून की गतिविधियों को देखते अगले दो दिन भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Mausam ki Jankari Live

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 05, 2024, 9:07 PM IST

अगले तीन दिनों में पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश, दक्षिणी हरियाणा, दक्षिणी पंजाब में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और दौसा में बाढ़ का खतरा है।
Jul 05, 2024, 6:28 PM IST

जयपुर में भारी बारिश के कारण जलभराव

जयपुर, राजस्थान: शहर में भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या देखने को मिली।
Jul 05, 2024, 6:12 PM IST

IMD वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया

शिमला: IMD वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों और विशेष तौर पर चंबा, कांग्ड़ा, सोलन, ऊना, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इसलिए इन इलाकों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 जुलाई से बारिश के कम होने की संभावना है।
Jul 05, 2024, 4:59 PM IST

जयपुर शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई

जयपुर, राजस्थान: शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। भारी बारिश के कारण जयपुर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
Jul 05, 2024, 3:55 PM IST

असम में बाढ़ से मचा हाहाकार

असम के बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण कई लोग प्रभावित हैं क्योंकि कई गांव और वनस्पति क्षेत्र बारिश के पानी में डूब गए हैं
Jul 05, 2024, 2:44 PM IST

आवासीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

कर्नाटक: लगातार बारिश के कारण मंगलुरु के आयदर के आवासीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति।
Jul 05, 2024, 12:45 PM IST

मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।
Jul 05, 2024, 10:45 AM IST

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

डिब्रूगढ़: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जलभराव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया और निरीक्षण किया।
Jul 05, 2024, 10:39 AM IST

मुरादाबाद में कई जगहों पर सड़कें जलमग्न

उत्तर प्रदेश: बारिश के कारण मुरादाबाद में कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और जलभराव हो गया।
Jul 05, 2024, 9:30 AM IST

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, असम में आज भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।
Jul 05, 2024, 8:06 AM IST

अगले कुछ दिन देशभर में बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो हफ्ते तक देश में व्यापक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, यूपी सहित तमाम पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 04, 2024, 7:13 PM IST

आज दिल्ली में बरस सकते हैं बादल

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+