आज का मंत्रः बोलने की समस्या को दूर करने का मंत्र

नई दिल्लीः कई बच्चों को बचपन से ही बोलने की समस्या होती है अर्थात् हकलाने लगते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए कई लोग डॉक्टरों का सहारा लेते हैं तो वहीं कई लोग मंत्रों की सलाह देते हैं। बोलने की समस्या को दूर करने के लिए ज्योतिषियों का कहना है कि अगर इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाए तो ये समस्या आसानी से दूर हो सकती है।

हकलाने की समस्या को दूर करने का मंत्र

हकलाने की समस्या को दूर करने का मंत्र

हकलाने की समस्या को दूर करने का मंत्र है-नारायणं नमस्कृत्य नरं चैव नरोत्तमम् देवीं सरस्वतीं व्यासम् ततो वाणीमुदीरयेत्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है।

शाम के समय किया जाता है मंत्र का जाप

शाम के समय किया जाता है मंत्र का जाप

इस मंत्र का जाप संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक करें। रोजाना इसका जाप तीन बार करना शुभ माना जाता है। मगंलवार को इसका प्रारंभ करना शुभ माना जाता है।

घर की रक्षा का मंत्र-

घर की रक्षा का मंत्र-

घर की रक्षा का मंत्र- तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। इस मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है -

करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है -

इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने का मंत्र है - ॐ भूर्भुव: स्वः। तत्सवितुर् वरेण्यं ।। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो योनः प्रचोदयात् क्लीं क्लीं क्लीं क्लीं ।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। यदि आप अपने करियर में खुद को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप फलदायक साबित हो सकता है।

दुर्घटना से बचाव का मंत्र है-

दुर्घटना से बचाव का मंत्र है-

दुर्घटना से बचाव का मंत्र है- यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव।। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र को स्थिर मंत्र के नाम से जाना जाता है। बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर शाम के समय उत्तर की ओर मुख करके 3 बार इसका उच्चारण किया जाए तो काफी शुभ जाता है।

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र-

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र-

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्वीं क्लीं आंजनेयाय नमः। इस मंत्र को अंजनी मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सात दिनों तक दिन में तीन बार किया जाता है। अगर आप लगातार इसका जाप करते हैं तो आपकी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+