आज का मंत्रः इस मंत्र का जाप करने से दूर होती है डिप्रेशन की समस्या

नई दिल्लीः भागदौड़ भर जिदगीं में कई लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनके परिवार वालों की मुसीबतें बढ़ जाती है। डॉक्टरों से दवाइयां भी ली जाती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास नहीं होता है। इस बारे में ज्योंतिषियों का कहना है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप करें तो डिप्रेशन की बीमारी दूर हो सकती हैं।

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र

डिप्रेशन को दूर करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्वीं क्लीं आंजनेयाय नमः। इस मंत्र को अंजनी मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सात दिनों तक दिन में तीन बार किया जाता है। अगर आप लगातार इसका जाप करते हैं तो आपकी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-

इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

संतान की भलाई का मंत्र

संतान की भलाई का मंत्र

संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्‍याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

सदा खुश रहने का मंत्र-

सदा खुश रहने का मंत्र-

सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

शादी में कठिनाई को दूर करने का मंत्र

शादी में कठिनाई को दूर करने का मंत्र

इसके अलावा अगर आपको शादी में कठिनाई आ रही है तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

निरोग रहने का मंत्र है-

निरोग रहने का मंत्र है-

निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

खर्राटों की समस्या से परेशान हैं

खर्राटों की समस्या से परेशान हैं

इसके अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+