आज का मंत्रः इस मंत्र का जाप करने से दूर होता है मानसिक कलेश
नई दिल्लीः भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति को कई काम करने पड़ते हैं। कई बार घरेलू कारणों की वजह तो वहीं दूसरे कई कारणों की वजह से व्यक्ति को मानसिक कलेश हो जाता है। इसके कारण शरीर को भी काफी हानि का सामने करना पड़ता है। मानसिक कलेश को दूर करने के लिए ज्योतिषियों ने इस मंत्र का सुझाव दिया है। कहा जाता है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपका मानसिक कलेश दूर हो जाता है।

मानसिक कलेश दूर करने का मंत्र
ये है मानसिक कलेश दूर करने का मंत्र- तमहं सर्वदा वन्दे श्रीमद् वल्लभ नन्दनम्। इस मंत्र के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का लगातार जाप करने से आपका मानसिक कलेश दूर हो जाता है। इस मंत्र का जाप तीन बार किया जाता है।

सोमवार को करनी चाहिए मंत्र की शुरुआत
ज्योतिषियों के मुताबिक इस मंत्र की शुरुआत सोमवार को करनी चाहिए। सोमवार से मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके लगातार सात दिनों तक इस मंत्र का जाप करने से मानसिक कलेश दूर हो सकता है।

इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या
लंबी आयु के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा
हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप
अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा
दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications