आज का मंत्रः मन की शांति पाने के लिए करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः आज की इस तनावभरी जिंदगी में मन की शांति मन पाना बहुत मुश्किल है। मन की शांति के लिए कई लोग योग का सहारा लेते हैं तो वहीं मनोरंजन के दूसरे काम करने अपने लिए समय निकालते हैं। लेकिन फिर भी मन को शांति नहीं पाती है। इस बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि अगर इस मंत्र का लगातार जाप किया तो मन को शांति मिलती है। आज हम आपके लिए लाए हैं मन की शांति के लिए मंत्र-

मन की शांति के लिए करें इस मंत्र का जाप
मन की शांति का मंत्र है- यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्माभ्यन्तरः शुचिः। कहा जाता है कि मन की शांति के लिए लगातर इस मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर कोई इस मंत्र का जाप करता है तो आपके मन को शांति मिलती है।

आसान है इस मंत्र का जाप करना
मन की शांति के मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का जाप शाम के समय करना शुभ माना जाता है। शाम के समय उत्तर दिशी की मुंह करके एक महीने तक अगर इस मंत्र का जाप किया जाए तो शुभ माना जाता है। ध्यान रहे। इस मंत्र का जाप तीन बार किया जाता है।

लक्ष्मी जी को खुश करने के लिए करें इस मंत्र का जाप
अगर आप लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंत्र- ''चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्रं पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा'' का जाप करें। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप मंत्र का लगातार जाप करते हैं तो धन की समस्या दूर हो सकती है। इस मंत्र का नाम है चंदन मंत्र।

जाप करना है बेहद आसान
ज्योतिषियों के मुताबिक चंदन मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। चंदन मंत्र का प्रयोग लक्ष्मी की सदा प्राप्ती के लिए किया जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मंत्र का जाप करते समय ध्यान रहे कि एक बार में तीन बार इस मंत्र का जाप करें।

दूर होगी खर्राटों की समस्या, करें जाप
अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा
हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

सफलता का मंत्र
कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।

दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप
अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा
दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications