Aadhaar Voter ID link: डुप्लिकेट EPIC नंबर की समस्या दुरुस्त करने में EC के सामने क्या है 5 बड़ी चुनौती?

Aadhaar Voter ID linking: भारत में मतदाता सूची की प्रमाणिकता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग (EC) लंबे समय से आधार नंबर और वोटर आईडी (EPIC) नंबर को लिंक करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। लेकिन, यह प्रक्रिया अबतक कई कानूनी, तकनीकी और राजनीतिक बाधाओं में उलझी रही है।

अब चुनाव आयोग ने मंगलवार (18 मार्च, 2025) को केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव और UIDAI के सीईओ के साथ बैठक करने योजना बनाई है, जिससे इस मुद्दे पर फिर से बहस तेज हो गई है। चुनाव आयोग इसी महीने के आखिर तक विभिन्न राजनीतिक दलों से भी राय देने को कह चुका है।

aadhaar voter ID link
इस पूरे मामले में चुनाव आयोग के सामने अभी पांच प्रमुख चुनौतियां नजर आ रही हैं:-

Aadhaar Voter ID link: 1) चुनाव आयोग के सामने कानूनी और संवैधानिक चुनौती

आधार (Aadhaar) और वोटर आईडी (Voter ID) को लिंक करने की प्रक्रिया कानूनी चुनौतियों से घिरी हुई है। 2021 में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बावजूद, यह अभी भी स्वैच्छिक है और सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ कई याचिकाएं लंबित हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इसे निजता का हनन बता चुके हैं और कांग्रेस नेता तो इसके खिलाफ सर्वोच्च अदालत तक पहुंच चुके हैं।

Aadhaar Voter ID linking: 2) राजनीतिक विरोध और चुनाव आयोग पर विपक्षी दलों के आरोप

विपक्षी दल, विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस (TMC), कांग्रेस, डीएमके (DMK)इस प्रक्रिया (आधार और वोटर आईडी को लिंक करने) का विरोध कर रहे हैं। उसी टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में डुप्लिकेट EPIC नंबर के मुद्दे को उठाते हुए चुनाव आयोग (ECI) पर भाजपा (BJP) से मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं।

डुप्लिकेट EPIC नंबर के मामले को लेकर ममता बनर्जी और राहुल गांधी जैसे नेता आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी सरकार इसका उपयोग मतदाता सूची में हेरफेर करने के लिए कर रही है।

यदि चुनाव आयोग आधार-वोटर आईडी लिंक करने के माध्यम से वोटर लिस्ट की तमाम खामियों को दुरुस्त करने के लिए आगे बढ़ता है, तो सवाल उठेगा कि क्या विपक्ष डुप्लिकेट EPIC नंबर की समस्या की समाप्ति के लिए आधार-वोटर आईडी लिंक करने का समर्थन करेगा?

Aadhaar-EPIC linking: 3) तकनीकी और डेटा सुरक्षा की जटिलताएं

आधार को वोटर आईडी से लिंक करने में तकनीकी चुनौतियां भी हैं-

डेटा सुरक्षा और निजता का मामला: सवाल है कि क्या अब भी आधार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी लीक होने का जोखिम तो नहीं है? पहले भी UIDAI डेटा लीक के मामलों का सामना कर चुका है।

डेटाबेस एकीकरण: आधार और वोटर आईडी डेटाबेस को प्रभावी ढंग से जोड़ना एक बड़ी तकनीकी चुनौती है, हालांकि आज की परिस्थितियों में यह असंभव कतई नहीं है।

डुप्लिकेट और त्रुटिपूर्ण डेटा: चुनाव आयोग ने स्वीकार किया है कि कुछ राज्यों में गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज के कारण डुप्लिकेट EPIC नंबर जारी हो गए हैं। आधार और EPIC नंबर को लिंक करते समय इसमें कोई भी वैध मतदाता न छूटे, इसे सुनिश्चित करना भी एक चुनौती रहेगी।

आधार वोटर आईडी लिंक online: 4) निजता बनाम निष्पक्ष चुनाव

क्या निजता के मुद्दे को हवा देकर फर्जी या बोगस मतदाताओं को बचाए रखने की कोशिश तो नहीं हो रही है?

क्योंकि, एक महत्वपूर्ण तर्क यह भी है कि अगर आधार से वोटर आईडी लिंक नहीं की जाती है, तो फर्जी और बोगस मतदाता का वोटर लिस्ट में बने रहने की गुंजाइश रह सकती है।

अगर आधार-EPIC लिंकिंग के माध्यम से एक मतदाता का नाम दो जगह से हटाया जाता है, तो यह चुनावी प्रक्रिया की शुद्धता के लिए जरूरी कदम होगा। इसके बिना, चुनाव आयोग कैसे यह सुनिश्चित करेगा कि कोई व्यक्ति दो बार वोट न डाले?

Aadhaar Voter ID link: 5) चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना

भारत में आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है, लेकिन अगर इसे इस रूप में विकसित किया जाए, जिससे नागरिकों और गैर-नागरिकों की पहचान सुनिश्चित हो सके तो यह चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बना सकता है। लेकिन, चुनाव आयोग के लिए यह सुनिश्चित करवा पाना आसान काम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+