Aadhaar Card: 14 दिसंबर तक फ्री में आधार अपडेट, किसे मिलेगा लाभ? जानिए कैसे करें आवेदन
Aadhar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड अपडेट को लेकर बड़ी खबर है। यूआईडीएआई के निर्देशों के मुताबिक 14 दिसंबर ऐसे लोगों के आधार कार्ड फ्री में अपडेट किए जाएंगे, जिन्हें कार्ड बनवाए 10 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में प्राधिकरण ने कहा है कि अगर तय समय सीमा के भीतर आधार अपडेट नहीं कराया जाता तो 50 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है।

यहां से फ्री में कराएं आधार अपडेट
कार्ड धारक का आधार आनलाइन अपडेट किया जाता है। इसके लिए आधार सेंटर जाना होगा। ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डेटा, एड्रेस, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि जैसे जरूरी जानकारी देनी होगी। आधार को आप खुद भी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिये नीचे लिखे स्टेप को फॉलो करना होगा।
किन्हें मिलेगा लाभ
यूआईडीएआई उन्हें फ्री में अपडेट की सुविधा दे रही थी, जिनका आधार बने 10 साल पूरे हो चुके हैं, या फिर 10 साल पहले अपडेट कराया था। अपने निर्देश में UIDAI ने साफ किया है कि केवल उन्हीं के लिए आधार अपडेट कराना जरूरी है, जिसके आधार में लास्ट अपडेट 10 साल पहले किया गया हो। ऐसे अपडेट के लिए प्राधिकरण 14 दिसंबर तक फ्री में सुविधा दे रहा है।
ऐसे करें अपडेट
- मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- अब आपको अपडेट आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना आधार नंबर फिल करना होगा जिसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटी सेंड किया जाएगा।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आगे बढ़ने से पहले पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ आदि की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
- सभी प्रूफ अपलोड करने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद एक रिक्वेस्ट नंबर दे दिया जाएगा, जिसके जरिए अपडेट का स्टेटस चेक किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications