Aadhaar Card हुआ डिजिटल! Google Wallet में ऐसे रखें आधार, पहचान दिखाना होगा आसान

Aadhaar in Google Wallet: गूगल ने Unique Identification Authority of India (UIDAI) के साथ मिलकर भारत में गूगल वॉलेट (Google Wallet) पर आधार की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोग अपना आधार फोन में डिजिटल तरीके से रख सकते हैं। जब कहीं पहचान दिखाने की जरूरत होगी, तो सीधे फोन से ही आधार दिखा सकेंगे लेकिन यह कोई पूरा "लिंकिंग" सिस्टम नहीं है।

मतलब आधार को गूगलअकाउंट से पूरी तरह जोड़ा नहीं गया है, जैसे बैंक या पैन कार्ड के साथ होता है। यह सिर्फ एक आसान तरीका है, ताकि लोगों को बार-बार आधार नंबर डालने की या कार्ड साथ रखने की जरूरत ना पड़े और काम जल्दी हो जाए।

Aadhaar in Google Wallet

गूगल वॉलेट में आधार कार्ड लिंक: कैसे करेगा काम और क्या होंगे फायदे?

यह सुविधा UIDAI द्वारा शुरू किए गए "Aadhaar Verifiable Credentials", एक डिजिटल सिस्टम है, जिसमें UIDAI आधार को सुरक्षित डिजिटल रूप में बदलकर फोन में इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

यह एक ऐसा सिस्टम है जिससे आधार को फोन में सुरक्षित तरीके से रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर पहचान, दिखाने के काम आ सकता है। एक बार आधार गूगल वॉलेट में जोड़ने के बाद,लोग इसे उम्र दिखाने, ऐप में पहचान करने या फॉर्म भरने जैसे कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

बार-बार जानकारी डालने की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें पूरा आधार डेटा शेयर नहीं होता। सिर्फ जरूरी जानकारी जैसे नाम या उम्र ही सामने आती है। इससे लोगों की प्राइवेसी सुरक्षित रहती है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम सुरक्षित तरीके से काम करता है और डेटा फोन में ही रहता है। इसका मकसद है लोगों का समय बचाना और पहचान प्रक्रिया को आसान बनाना।

Sundar Pichai Caste: मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई किस जाति के? Google CEO की सुरक्षा में खर्च होते हैं करोड़ों
Sundar Pichai Caste: मदुरै में जन्मे सुंदर पिचाई किस जाति के? Google CEO की सुरक्षा में खर्च होते हैं करोड़ों

ग्लोबल हो रहा गूगल वॉलेट

गूगल ने यह भी बताया है कि वह दुनिया भर में डिजिटल आईडी सिस्टम को बढ़ा रहा है। अब सिंगापुर,ताइवान और ब्राजील जैसे देशों में लोग अपना पासपोर्ट आधारित आईडी गूगल वॉलेट में सेव कर सकते हैं। इससे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पहचान की जांच करना आसान हो गया है।

फिलहाल यह सुविधा कुछ ही जगहों पर उपलब्ध है, जैसे PVR INOX और BharatMatrimony लेकिन आने वाले समय में इसे और ज्यादा सेवाओं तक बढ़ाने की योजना है। अभी यह फीचर कुछ चुनिंदा पार्टनर्स के साथ ही काम कर रहा है, लेकिन जल्द ही MyGate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी इसमें जुड़ सकते हैं।

कुल मिलाकर, यह नई सुविधा आधार को एक सुरक्षित डिजिटल पहचान के रूप में उपयोग करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे यूज़र्स को अधिक सुविधा और बेहतर प्राइवेसी नियंत्रण मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+