बड़े भाई ने पीठ पर बिठाकर छोटे भाई-बहन को पार कराया सड़क पर भरा पानी, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
नई दिल्ली, सितंबर 23। एक बच्चे के अंदर उसके माता-पिता के दिए संस्कार होते हैं। हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे को अच्छे से अच्छे संस्कार मिलें और वो सभी के साथ मिल-जुलकर रहे। जिन परिजनों के एक से ज्यादा बच्चे होते हैं वो अपने बच्चों को मिल-जुलकर रहना ही सिखाते हैं। भाई-बहनों के प्यार का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा अपने भाई-बहन के लिए कुछ ऐसा करता है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

वायरल वीडियो में बच्चे ने जीता दिल
ट्विटर पर आईपीएस दीपांशु काबरा के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपने दो छोटे भाई-बहनों को पीठ पर बिठाकर सड़क पर भरे पानी को पार कराता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बच्चा अपने छोटे-भाई बहनों का ऐसे ख्याल रखता है, जैसे कि वो कितना बड़ा हो। दीपांशु काबरा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "भाई हो तो ऐसा...
माता-पिता ने अपने संस्कारों से नायाब हीरा तराशा है!"

पीठ पर उठाकर सड़क पार कराता है बड़ा भाई
वायरल वीडियो में 3 बच्चे एक सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं। जब वो घर के पास पहुंचते हैं तो मुख्य द्वार पर पानी बहता नजर आ रहा है। ऐसे में बड़ा भाई अपनी पीठ पर एक-एक कर के दोनों बच्चों को उठाता है और उन्हें पानी पार करवाकर सूखी जगह पर खड़ा कर देता है।

वीडियो को 1 लाख लोगों ने देखा
वायरल वीडियो को 1 लाख के करीब लोगों ने देख लिया है। एक महिला ने बच्चे की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में बच्चे के अंदर जिम्मेदारी और समझदारी दोनों है। एक अन्य यूजर ने कहा है कि बचपन ही सही होता है, कोई भेदभाव नहीं होता, सिर्फ एक दूसरे को प्यार करना होता।












Click it and Unblock the Notifications