VIDEO: कर्ज नहीं चुका पाई महिला तो बिजली के खंभे से बांधा और फिर...

नई दिल्ली। बेंगलुरु के कोडिगेहल्ली इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कर्ज नहीं चुका की वजह से महिला के साथ सरेआम मारपीट की गई। उसे खंभे से बांधकर घंटों रखा गया और ये सब लोग वहां खड़े होकर देखते रहे। कर्ज न अदा कर सकने की वजह से उसे बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई।

 A woman was tied to a pole in Kodigehalli, Bengaluru, yesterday, allegedly for not repaying a loan she took.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम राजमणि बताया जा रहा है। महिला अपनी बेटी के साथ पिछले दो सालों से वहां रह रही थी। घर का खर्च चलाने के लिए वह एक होटल में काम करती थी और एक चिट फंड व्यवसाय चला रही थी। इसी वजह से उसने कुछ लोगों को 50,000 रुपए उधार लिए थे। जिन लोगों से महिला ने उधार लिया था लोग उससे बार- बार पैसा वापसी की मांग कर रहे थे, लेकिन महिला कर्ज चुकाने में असमर्थ थी। उधारी का पैसा वापस नहीं दे पाने की वजह से गुरुवार को कुछ लोगों ने महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और उसे पेड़ से बांध दिया।

पिछले कई दिनों से लोग उसके घर पर पहुंचकर उससे उधार का पैसा मांगने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोग जब भी पहुंचते उसके घर पर ताला लगा मिलता। गुरुवार को जैसे ही महिला अपने घर लौटी कुछ लोग उसके घर पहुंचे और घर से निकालकर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। कहा जा रहा है कि महिला के साथ लोगों ने मारपीट की और उसके साथ बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो वीडियो हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+