महिला ने गलती से अपने परिवार की जगह गलत नंबर पर भेज दी नई ड्रेस पहने तस्वीर, मिला यह जवाब

नई दिल्ली। कभी ना कभी, कोई मैसेज या फोटो किसी गलत नंबर पर भेज देते हैं और उसक पर पछतावा करते हैं? इसके साथ ही जो लोग आपका मैसेज पाते होंगे या तो वो उसे इग्नोर करते होंगे या फिर रिप्लाई करते होंगे। हालांकि एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही अचंभित करने वाली घटना हुई। महिला ने नई ड्रेस खरीदी और उस पर राय चाहती थी। ऐसे में उन्होंने मैसेज किया। उनके मैसेज को दूसरी ओर से कायदे की प्रतिक्रिया मिली। मैसेज का रिप्लाई करने वाले शख्स ने लिखा- 'मेरा मानना है कि यह संदेश किसी और के लिए था। मेरी पत्नी घर पर नहीं है, इसलिए मैं उसकी राय नहीं ले सका, लेकिन बच्चों और मुझे लगता है कि आप अपनी इस ड्रेस में अच्छी लग रही हैं! निश्चित रूप से आपको यह पहनना चाहिए।'

महिला ने गलती से अपने परिवार की जगह गलत नंबर पर भेज दी नई ड्रेस पहने तस्वीर, मिला यह जवाब

महिला की दोस्त मंडी मिलर ने ट्विटर पर यह पूरा वाकया शेयर किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- गलती से दोस्त ने अपनी ड्रेस की फोटो किसी और को भेज दी और यह उनकी प्रतिक्रिया थी।' अपनी पोस्ट में मिलर ने मैसेज की तस्वीरें भी लगाई हैं।

सोशल मीडिया पर परिवार की प्रतिक्रिया से लोग काफी प्रभावित हुए। ट्वीट जो वायरल हो गईं उस पर कई प्रतिक्रियाएं दी गईं और 16 लाख से ज्यादा रिट्वीट हुए हैं। इस ट्वीट पर 400 से ज्यादा लोगों के रिप्लाई भी आए। एक यूजर ने लिखा है कि अगर आपको अपनी ड्रेस के बारे में पता करना है तो इस फैमिली को मैसेज करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+