क्या वृंदावन के किसी 'बाबा' के कहने पर तेजप्रताप यादव ने मांगा पत्नी से तलाक?

तलाक की अर्जी दाखिल करने से दो दिन पहले ही तेजप्रताप यादव वृंदावन गए थे। वृंदावन के एक बाबा का कनेक्शन इस मामले में सामने आ रहा है।

नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपनी शादी के महज 6 महीनों के भीतर ही पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। तेजप्रताप यादव की शादी इसी साल 12 मई को बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा, 'ये सही है कि मैंने तलाक के लिए अर्जी दी है। घुट-घुटकर जीने से तो कोई फायदा नहीं है।' वहीं, इस मामले में अब वृंदावन के एक बाबा का कनेक्शन भी सामने आ रहा है।

कौन है आखिर वृंदावन का ये बाबा?

कौन है आखिर वृंदावन का ये बाबा?

दरअसल, तलाक की अर्जी दाखिल करने से दो दिन पहले ही तेजप्रताप यादव वृंदावन गए थे। तेजप्रताप ने वहां से गायों के साथ बांसुरी बजाते हुए अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तेजप्रताप यादव इससे पहले भी कृष्ण के वेष में इसी तरह बांसुरी बजाते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि वृंदावन में ही तेजप्रताप यादव की मुलाकात किसी बाबा से हुई और इसके बाद वापस आते ही उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी। माना जा रहा है कि इस बाबा की सलाह पर ही तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दाखिल की है।

ऐश्वर्या एमबीए, तेजप्रताप 12वीं पास

ऐश्वर्या एमबीए, तेजप्रताप 12वीं पास

आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को ही पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। उनकी पत्नी ऐश्वर्या एमबीए की पढ़ाई कर चुकी हैं, जबकि तेजप्रताप केवल 12वीं पास हैं। तेजप्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो दोनों अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते। तेजप्रताप यादव की तरफ से हिंदू मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट तेजप्रताप यादव की अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगा।

पहले ऐश्वर्या के छपरा से चुनाव लड़ने की थी चर्चा

पहले ऐश्वर्या के छपरा से चुनाव लड़ने की थी चर्चा

इससे पहले पिछले दिनों ही खबर आई थी कि महागठबंधन के तहत तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय बिहार की छपरा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। बताया गया था कि इसे लेकर लालू यादव के परिवार में सहमति भी बन चुकी है। ऐश्वर्या के दादा दरोगा प्रसाद राय बिहार के मुख्यमंत्री और पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में उनके पिता आरजेडी के विधायक हैं। ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की शादी 12 मई को हुई थी, जिसमें कई दिग्गज राजनेता शामिल हुए थे।

परिवार के तीन सदस्यों में बीच मतभेद

परिवार के तीन सदस्यों में बीच मतभेद

गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से लालू यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। परिवार के तीन सदस्यों के बीच मतभेद की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लगातार आरजेडी में अपनी उपेक्षा किए जाने के संकेत देते रहे हैं। कई बार उन्होंने ट्विटर के जरिए इसे सार्वजनिक भी किया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती के बीच उत्तराधिकार को लेकर मतभेद चल रहे हैं। इन्हीं मतभेदों को सुलझाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने पिछले दिनों तेजस्वी यादव को रांची स्थित अस्पताल बुलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+