मोहब्बत का इम्तिहान : युवक को एक साथ हुआ दो लड़कियों से प्यार, दोनों बनीं उसी की दुल्हन

हैदराबाद, जून 19: एक कहावत है कि, प्यार और युद्ध में सब कुछ जायज है। इसे सही साबित करते हुए एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं को एक ही समय पर सभी परंपराओं का पालन करते हुए शादी के बंधन में बांध लिया। ये अनोखी लव स्टोरी दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना से सामने आई है। तेलंगाना में एक युवक के दो युवतियों के साथ शादी कर ली। मजे का बात यह है कि, दोनों दुल्हनों को साथ में रहने में कोई दिक्कत नहीं है।

युवक को कॉलेज में दो लड़कियों से एक साथ हुआ प्यार

युवक को कॉलेज में दो लड़कियों से एक साथ हुआ प्यार

मामला आदिलाबाद जिले के उत्नूर मंडल के घनपुर गाँव का है। जहां के एक युवक वी अर्जुन को डिग्री कॉलेज में पढ़ने वालीं दो लड़कियों उषारानी और सुरेखा से प्‍यार हो गया। अर्जुन ने एक साथ दोनों से शादी करने का फैसला किया। अर्जुन के इस फैसले पर दोनों लड़कियां तैयार भी हो गईं। फिर धूमधाम से एक ही मंडप में अर्जुन ने दोनों लड़कियों को साथ शादी कर ली। तेलंगाना राज्य में आदिवासियों के हाल के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला विवाह है।

Recommended Video

    Telangana: मंडप में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों से रचाई शादी, जानें पूरा मामला | वनइंडिया हिंदी
    तेलंगाना की इस लव स्टोरी ने सभी को किया हैरान

    तेलंगाना की इस लव स्टोरी ने सभी को किया हैरान

    बताया जा रहा है कि अर्जुन दोनों लड़कियों के साथ पिछले चार सालों से डेट कर रहा था। अर्जन और उसकी एक दुल्हन दोनों एक ही गांव के हैं, जबकि दूसरी दुल्हन अर्जुन के गांव के पास के गांव की रहने वाली है। एक दुल्‍हा और दो दुल्‍हन की इस अनोखी शादी को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोग बड़ी तदात में पहुंचे। मंडल प्रजा परिषद के पांद्रा जैवानथारों का कहना है कि आदिवासी समाज के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इस समाज में एक लड़के साथ दो लड़कियों की शादी पहले भी होती आई हैं।

    दूल्हा और दो दुल्हन करीबी रिश्तेदार हैं

    दूल्हा और दो दुल्हन करीबी रिश्तेदार हैं

    दूल्हा और दो दुल्हन करीबी रिश्तेदार हैं। वह दोनों दुल्हनों का चचेरा भाई है। तीनों एक साथ घनपुर के एक घर में रहने वाले हैं। शादी में मौजूद रिश्तेदार दुर्लभ 'विवाह' और दो दुल्हन और एक दूल्हे के बीच दिखाई देने वाली केमिस्ट्री का आनंद लेते नजर आए। दूल्हा वी अर्जुन ने अपनी टीटीसी की डिग्री पूरी कर ली है और दुल्हनें कनक उषारानी और सुरेखा भी शिक्षित हैं और अपनी डिग्री कर रही हैं। अर्जुन ने कहा कि वह दोनों लड़कियों के साथ न्याय करना चाहता था, क्योंकि दोनों लड़कियां उससे प्यार करती थीं और वह भी दोनों लड़कियों से बहुत प्यार करता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+